जिला स्थाई समिति 2019 की प्रथम बैठक सम्पन्न

Shareकुशीनगर जनपद में प्रेस व प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाये रखने के उददेश्य से जिला स्थाई समिति 2019 की प्रथम बैठक जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में...

कुशीनगर जनपद में प्रेस व प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाये रखने के उददेश्य से जिला स्थाई समिति 2019 की प्रथम बैठक जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने समिति के सदस्यो का परिचय प्राप्त करने पश्चात बैठक की कार्यवाही का शुभारम्भ करते हुये समिति के सदस्यों द्वारा समस्याओं से अवगत होने पश्चात अश्वासन दिया गया कि पत्रकारों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। बैठक दौरान समिति के सदस्यो द्वारा जनपद में मीडिया सेन्टर की स्थापना के लिये मांग की गयी जिसे जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में मीडिया सेन्टर की स्थापना संबंधी कार्यवाही की जा रही है, जो शिध्र धरातल पर दिखाई देगा। इसी क्रम में जनपद के पत्रकारों की सूची तैयार किये जाने हेतु सदस्यो द्वारा मांग की गयी। जिलाधिकारी ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची तैयार कर सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किये जाने हेतु प्रभारी सहायक सूचना अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों द्वारा जनपद में हो रहे आये दिन घटनाओं को लेकर सही जानकारी समय से न मिलने की शिकायत की गयी, जिसे पुलिस अधीक्षक ने मीडिया सेल को और प्रभावी किये जाने का आश्वासन दिया गया। जिससे घटनाओं की जानकारी तत्काल मुहैया करायी जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त व वरिष्ठ पत्रकारगणों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ एक ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान करने हेतु ग्रुप को संचालित किये जाने हेतु प्रभारी सहायक सूचना अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही उन्होने जनपद में कार्यरत समस्त ब्यूरो प्रमुख से पत्र-प्रतिनिधियों की सूची मांग किये जाने हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश सम्बन्धित को दिये। बैठक दौरान समिति के सदस्य अभिषेक शाही (जनमोर्चा) द्वारा संज्ञान में लाया गया कि यू0 पी0 और बिहार की सीमा पर आये दिन प्रतिबन्धित वस्तुओ की तस्करी नदी के रास्ते की जा रही है, जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएसन के सदस्य द्वारा पत्रकार पत्पीड़न से सम्बन्धित चार मामले जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये गये जिसे जिलाधिकारी द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने पत्रकार बन्धुओं को प्रशासन से समन्वय स्थापित करने तथा जिला प्रशासन द्वारा उनको निरतर सहयोग देने की बात कही।
बैठक दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, ग्रामीण पत्रकार एशोसिएसन के सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता, अभिषेक शाही, आशोक शुक्ला, सन्तोष सिंह, सहित सूचना विभाग के जियाउददीन अंसारी, पारस नाथ, आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY