संवाददाता कुशीनगर/नोएडा /उत्तरप्रदेश
यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट का 10 वां सम्मान समारोह रायल होटल इंद्रापुरम गाजियाबाद में दीप प्रज्ज्वलित कर बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों ने प्रमुखता से सामाजिक न्याय ,जातिगत जनगणना ओबीसी आरक्षण पर अपने विचार रखें।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सूरज मंडल जी ( बिहार पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी मंडल एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष प्रपौत्र ) ने कहा आरक्षण से जो सरकार खिलवाड़ कर रही है हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जारी रखेंगे एवं सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किए ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नीरज यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय समाज समिति ने ट्रस्ट के बधाई देते हुए समाज में फैली कुरीतियों पर विशेष जोर दिया और उन्होंने कहा गांधीवादी आदर्श को जीवन में उतारना चाहिए।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो0 संदीप यादव ने जातिगत जनगणना से संबंधित अपने विचार साझा किए एवं देश विदेश में फैली जाति संबंधित समस्या पर जोर दिया।
प्रो0 रतनलाल जी ने देश में वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को एक विचारधारा में परिवर्तित करने की कोशिश जो लगातार की जा रही है और डा0 भीमराव आंबेडकर के प्रारंभिक जीवन पर उल्लेखनीय प्रकाश डाला जैसे उनकी शिक्षा में भिन्न-2 लोगों द्वारा मदद की गई।
यश भारतीय जी ने ओबीसी आरक्षण में हो रही अनियमितताओं पर प्रकाश डाला और राज्य सरकारों द्वारा लगातार सरकारी भर्तियो में आरक्षण को पूर्ण तरीके से लागू ना करने की बात कही।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मयंक यादव जी ने कहा वर्तमान सरकार द्वारा करायी ज रही जातिगत जनगणना में ओबीसी कालम ना होने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण,सदस्यगण एवं समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग और वुध्दिजीवी लोगों ने शिरकत की।
मंच संचालन सुरेश यादव जी के देखरेख में अरूण यादव जी एवं संदीप कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश पूर्व एयरफोर्स आफीसर धीरेन्द्र प्रताप यादव सुभाष यादव प्रवीण यादव दीपक यादव सौरभ यादव सूरज यादव उत्तमचंद यादव नवल किशोर अनुज यादव अश्विनी यादव मनीष यादव प्रेमचंद यादव पंकज यादव तेलंगाना से निर्मल यादव बिहार सुधीर यादव कमलेश्वर राय पंकज यादव झारखंड से सुनील यादव शेखर बाबू उत्तराखण्ड से प्रेमसिंह यादव डा0 प्रदीप यादव मध्यप्रदेश से राम अवतार यादव शशिभूषण यादव हरियाणा से डा0 सुभाष यादव शशांक यादव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।इसकी जानकारी यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भगवन्त यादव ने प्रेस नोट में दी है।
