अटल जी का जीवन सादगी, सुचिता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है…. विनय जायसवाल

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्ककुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती नगर के बूथ संख्या 253 पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती नगर के बूथ संख्या 253 पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि स्व० अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे। जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से राष्ट्र को एक नई दिशा दी। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्पूर्ण राष्ट्र के नेता थे। अटल जी का जीवन सादगी, सुचिता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

श्री जायसवाल ने कहा कि अटल जी की सोच, उनका कवि हृदय और उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित सम्मानित व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश व समाज सेवा के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना के साथ हुआ।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवेश मिश्रा, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विशाल शुक्ला, कृपा शंकर वर्मा, रितेश दुबे, संजय गुप्ता, शिव मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमित तिवारी, सोनु शर्मा, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, संतोष चौहान, गौरव रौनियार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY