भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप सभी व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर ले ….मण्डलायुक्त

Shareकुशीनगर।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निर्विघ्न रुप से निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुरुप सभी व्यवस्थायें समय रहते पूर्ण...

कुशीनगर।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निर्विघ्न रुप से निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुरुप सभी व्यवस्थायें समय रहते पूर्ण कर लें, जिससे निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न होने पाये और आयोग के मंशानुरुप कार्य करते हुए मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि शतप्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
आयुक्त गोरखपुर मण्डल गोरखपुर जयन्त नार्लीकर ने कहा कि उपरोक्त निर्देश आगामी 19 मई 2019 को सम्पन्न होने वाले मतदान की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान दिए। उन्होने कहा कि कार्यो में निरंतरता बनाये रखें, जिससे कार्यो में किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो और कार्य समय से पूर्ण हो सके। निर्वाचन संबंधी किये गये कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त उन्होने कहा कि जहां भी आधारभूत व्यवस्थायें शेष है, उन्हे तत्काल पूर्ण करायें। साथ ही उन्होंने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को भी ईवीएम व वीवी पैट का प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिए ,तथा पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दौरान किसी भी प्रकार की जल्दवाजी ना करे, उन्होने कहा कि पार्टी रवानगी से लेकर ईवीएम जमा करने तक विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि कहीं छेड़छाड़ न हो सके इस कार्य मे लापरवाही कत्तई वर्दाश्त नही की जाएगी, उन्होंने दिव्यांगों हेतु मतदान के दिन उन्हें बूथ तक ले जाने व ले आने के संबंध में जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने बूथ वाले विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा दौरान जिला वेशिक शिक्षा अधिकारी को 25 अप्रैल तक हर हाल में शत प्रतिशत कनेक्शन पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्वाचन कार्य मे किसी भी स्तर पर कोई समस्या आती है उसे तत्काल अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया ।मतदान कार्य मंे प्रयोग लाये जाने वाले हल्के व भारी वाहनो की उपलब्धता के सम्बन्ध में ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि हल्के एवं भारी वाहनों की सूची तैयार करने उपरांत यदि वाहनों की कमी होती है उसे अवगत कराए ताकि अन्य जनपद से व्यवस्था कराई जा सके। उन्होने सभी संबंधितो से अपेक्षा की कि आप अपने भ्रमण के दौरान मतदाताओं को जागरुक करें कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक और बिना किसी लोभलालच के आगामी 19 मई को अवश्य करें, जिससे मतदान प्रतिशत बढे और जनपद का नाम रौशन हो।

बैठक में श्री नार्लीकर ने कहा कि मतदान को स्वतंत्र व निर्विघ्न रुप से कराने के लिये प्रशिक्षण सबसे महत्वूपर्ण है, इसके लिए मतदान पार्टी के सभी सदस्यों को गहनता से प्रशिक्षण दिया जाये, इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न की जाये, इसके लिए यह जरुरी है कि सभी लोग प्रशिक्षण के उपरान्त स्वयं भी ई0वी0एम0  वी0वी0पैट को संचालित करे, उन्होने कहा कि प्रायः यह देखा गया है कि लोगो में यह भावना होती है कि मेरे द्वारा तो कई बार मतदान कराया गया है, इसलिये कोई परेशानी नही आयेगी, लेकिन जब कोई समस्या आती है तो मतदान प्रभावित होता है।  उन्होने कहा कि इस बात पर विशेष घ्यान दिया जाये कि कोई भी कार्मिक प्रशिक्षण से वंचित न रहे और वे पूरी तरह से ई0वी0एम0  वी0वी0पैट की प्रक्रिया में दक्षता प्राप्त कर ले। उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि केई भी सेक्टर ऐसा न हो जिसमें एक बूथ से दूसरे बूथ तक पहुॅचने में 30-40 मिनट से अधिक न लगे, जिससे सेक्टर मजिस्ट्रेट जरुरत पडने पर समय रहते पहुॅच सके और समस्या को हल कराया जा सके। उन्होने मतदेय स्थलो पर साफ-सफाई के लिए कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर निर्भर न रहे, बल्कि समय-समय पर प्रभारी अधिकारी स्वयं ही स्थलीय निरीक्षण करते रहे। उन्होंने कहा कि विगत चुनावों में जिस छेत्र में सबसे कम वोट पोलिंग हुए हैं उन क्षेत्रों व ग्रामों मे भ्रमण कर मतदाताओं से सीधे व्यवहारिक तौर बात करें जिससे मतदाता जागरूक हों । उन्होंने बैठक दौरान गेंहू क्रय केंद्र, जनपद में गन्ना मिलों की स्थिति, निराश्रित गौ वंशों व काजी हाउस सहित अन्य विन्दुओं की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर जोन गोरखपुर जय नारायण सिंह ने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गयी है और जहां भी अभी कार्य शेष है उसे भी समय रहते पूर्ण करा लिया जायेगा, इसके लिए सभी संबंधितो को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रो में क्रिटिकल व बरनलेबुल बूथो का चिन्हाकन करते हुए उनके कारको पर नियमानुसार कार्यवाही करें तथा शस्त्र लाईसेन्स आदि के जमा कराने की प्रक्रिया भी पूर्ण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये इसके लिये सभी को हिदायत भी दे दी गयी है। उन्होने कहा कि पूर्व में हुए विवादों आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी कर ली जाये और स्थानीय स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाये कि मतदान के समय किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो।

श्री सिंह ने कहा कि जो टीम गठित की गयी है वे अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अंजाम दें और चेंकिंग आदि का कार्य समय बे समय तथा स्थान बदल-बदलकर करें, जिससे किसी के द्वारा की जा रही अवैध कार्यवाही को पकडा जा सके और उसके विरुद्व नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा सके। उन्होने बताया कि जनपद को निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये कम्पनी सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जायेगा जिसमें पैरामिलेट्री तथा कम्पनी पी0एस0सी0 बल तैनात रहेगा। उन्होने बताया कि उक्त के अतिरिक्त भारी तादाद में पुलिस कर्मी भी जनपद में तैनात रहेगें।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने आयुक्त महोदय को आश्वस्त किया कि मतदान सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुरुप व्यवस्थाये सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आयोग के मंशानुरुप शतप्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी लोभ लालच के निर्भीक होकर आगामी 19 मई को मतदान दिवस पर कर सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पांडेय,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंसल, उप जिलाधिकारी कसया अभिषेक पांडेय, पडरौना रामकेश यादव, तमकुही अरविंद कुमार, कप्तान गंज राशिद अनवर, खडडा दिनेश कुमार, हाटा प्रमोद कुमार तिवारी, पीडी संजय पांडे, डीएफओ वीसी ब्रम्हा, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरेंदुनिया
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY