पत्रकार राधेश्याम शर्मा की,गला रेत कर बेरहमी से की गई हत्या

Shareकुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के अंतर्गत सिकटिया बनटोलवा निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा की गला रेत कर बेरहमी से की गई हत्या। गौरतलब है कि आज दिन वृहस्पतिवार को ग्राम...

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के अंतर्गत सिकटिया बनटोलवा निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा की गला रेत कर बेरहमी से की गई हत्या।
गौरतलब है कि आज दिन वृहस्पतिवार को ग्राम सीकटिया बनटोलवा थाना हाटा जनपद कुशीनगर निवासी राधेश्याम शर्मा उम्र 55 वर्ष पुत्र राजबली के सुबह 8:30 बजे अपने घर से स्कूल पढ़ाने जाते समय दुबौली गांव के पास (थाना क्षेत्र हाटा) हत्या कर दी गयी। जिसके संबन्ध में मृतक के पुत्र श्री अजय शर्मा की तहरीर पर थाना हाटा पर मु0अ0सं0 412/19 धारा 302,34 भादवि बनाम तेज प्रताप सिंह पुत्र गोरख सिंह, रामगोपाल सिंह पुत्र स्व0 मोतिचन्द सिंह, निवासीगण ग्राम सिकटिया बनटोलवा थाना हाटा जनपद कुशीनगर के विरुध्द पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंशवाल द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण करते हुए डाग स्क्वायड व पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए लगायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित 02 आरोपियों में से एक आरोपी रामगोपाल सिंह को पुलिस ने हिरासत लिया है जबकि दूसरे आरोपी के घर से डाग स्क्वायड की निसादेही पर खून लगे कपड़े पुलिस द्वारा बरामद किये गये हैं। फरार अभियुक्त तेज प्रताप सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी हैं।

जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुछताछ से प्रथम सूचना रिपोर्ट में अकित इस तथ्य की पुष्टि हुई है कि राधेश्याम शर्मा की आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आरोपियों के विरुध्द प्रत्येक मामले में श्री शर्मा दुसरे पक्ष की सहायता में लगे रहते थे जिससे क्षुब्ध होकर श्री शर्मा की हत्या आरोपियों द्वारा की गयी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY