पत्रकारों ने तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

Shareकुशीनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई कुशीनगर ने जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद के सभी पत्रकार आज दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा...

कुशीनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई कुशीनगर ने जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद के सभी पत्रकार आज दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होकर जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। और उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


बताते चलें कि हाटा कोतवाली के सिकटिया गांव निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा की बीते दिनों गला काट कर अपराधियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पत्रकारों द्वारा प्रदर्शन किया गया और तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।पत्रकार के परिजनों को सरकार पच्चीस लाख रुपए मुआवजा दे, पत्रकार के परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दीया जाए,तथा इस हत्याकांड की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए।
इस दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्रकार के हत्या में लिप्त मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा कोतवाली हाटा के कोटवाल व सीओ के निलंबन का मांग किया।


इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव शैलेश उपाध्याय सच्चिदानंद शुक्ल,अखिलेश तिवारी , हेमंत चौरसिया ,अशोक शुक्ला ,दीपक मिश्रा , कलामुद्दीन अंसारी ,नईम अंसारी ,पवन मिश्रा ,शंभू मिश्रा, सुमंत दुबे ,संजीव मिश्र ,अफजाल अंसारी, कृष्ण मोहन पांडे, इंद्रजीत गुप्त ,गुड्डू निषाद, महेश मिश्र ,रत्नेश मिश्र ,राजकुमार भट्ट परमेश्वर यादव फडेन्द्र पान्डेय, हरिशंकर चौवे, बृज बिहारी त्रिपाठी के अलावे जनपद के आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY