फिल्मी ड्रामा के बाद, आरोपी महिला के साथ एसडीएम को करनी पड़ी शादी

Shareकुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील के एसडीएम रहे दिनेश कुमार को यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला से करनी पड़ी शादी। खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की...

कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील के एसडीएम रहे दिनेश कुमार को यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला से करनी पड़ी शादी। खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की एक महिला से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था जिसको लेकर महिला ने उनपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एसडीएम लगभग 4 सालों से शारीरिक शोषण करते रहे। और कई बार एबॉर्शन भी कराया गया। पीड़ित महिला के अनुसार एसडीएम से शादी करने का दबाव बनाने पर हमारी बुरी तरह पिटाई भी की। कुछ दिन पूर्व दिनेश कुमार का हापुड़ जिले में स्थानांतरण हुआ था जिसके बाद जॉइन करने हापुड़ चले गये थे। शुक्रवार को जब वो अपना सामान लेने आए तो साथ में रह रही महिला ने उनपर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन एसडीएम इससे मुकर गये तो महिला ने उनकी शिकायत करने का मन बनाया और शिकायत करने कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंच गई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम ऑफिस में यह फिल्मी ड्रामा दिन भर चलता रहा।इस मामले में खुद को बुरी तरह से घिरता देख एसडीएम शादी के लिए राजी हुए।जिसके बाद देर रात पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर के पुजारी सुरेश मिश्र ने पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और और हाटा एसडीएम प्रमोद तिवारी के उपस्थिति में शादी को संपन्न कराई ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY