भगवन्त यादव ( संवाददाता )
कुशीनगर क्षेत्र के अहिरौली राजा बाजार में शनिवार को सुख दुःख के साथी सेवा समिति व एचडीएफसी बैंक कसया के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह रहे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है। यहां किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। रक्तदान से शारीरिक कमजोरी नही होती है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान दिव्येन्दु मणि त्रिपाठी, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु, दिनेश गुप्ता, एसओ कसया ज्ञानेंद्र कुमार राय , सतवंत यादव, संदीप जायसवाल, प्रशान्त किशोर, राजकुमार मदेशिया अमन, अमित, रमेश, रवि यादव, अमन चनदु शमसाद अगद चंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।

रक्त दाताओं की सूची
रमाकांत मिश्रा, धर्मेन्द्र गुप्ता, राजू वर्मा, नंदन वर्मा, निखिल राव, संदीप जायसवाल, छोटेलाल पटेल, जमुद्दीन, अजय जायसवाल, कौशल जायसवाल ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम
डॉक्टर अब्दुल कलाम, लल्लन प्रसाद गुप्ता,अरविंद कुमार राय, अश्वनी मणि त्रिपाठी, जावेद आलम, दिलीप उपाध्याय, राकेश मिश्रा, क्षमा मिश्रा, मार्कण्डेय यादव, सुरेंद्र कुमार, ब्रह्म सिंह, इसत्याक अहमद मौजूद रहे।

एडीएफसी बैंक ये कर्मचारी रहे मौजूद
सत्यप्रकाश राव , प्रशान्त पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, पंकज राव, आदित्य राव, प्रदुम्न सिंह, गौरव श्रीवास्तव।
