मैत्रेय परियोजना का प्रशासन व विभाग के अधिकारी गण प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करें , जिस पर अमल किया जाय….पर्यटन मंत्री

Shareकुशीनगर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन, धर्मार्थ कार्य,संस्कृति, प्रोटोकॉल (एमओएस) विभाग उत्तर प्रदेश डॉ0 नीलकंठ तिवारी द्वारा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं सहित पथिक निवास का निरीक्षण किया ।...

कुशीनगर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन, धर्मार्थ कार्य,संस्कृति, प्रोटोकॉल (एमओएस) विभाग उत्तर प्रदेश डॉ0 नीलकंठ तिवारी द्वारा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं सहित पथिक निवास का निरीक्षण किया । मंत्री जी के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा होटल पथिक निवास में स्वागत किया गया, साथ ही पथिक निवास का निरीक्षण बारीकी से करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मैत्रेय भवन का भी निरीक्षण किया तथा मैत्रेय परियोजना हेतु अधिग्रहित की गई 195 एकड़ की भूमि का निरीक्षण करते हुए बाउंड्री न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की । तथा उन्होंने कहा कि ये परियोजना काफी पुरानी हो गई है इस लिये अब और बिलंब ना करते हुए जिला प्रशासन व विभाग के अधिकारी गण प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करें , जिस पर अमल किया जाय। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस परियोजना को लेकर संजीदा है और शीघ्र ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। मैत्रेय परियोजना के संबंध में मा0 मंत्री जी द्वार जिलाधिकारी से अपेक्षा किया कि अपने रहते हुए ये एक बड़ा कार्य सम्पन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाएं। मंत्री जी ने कुशीनगर स्थित बौद्ध मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की साथ ही पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया गया तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी , जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, रविंन्द्र कुमार मिश्र पर्यटन अधिकारी,जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी व ब्रजेध मणि लेखपाल सहित सीओ कसया रमाकांत प्रशाद सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY