अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले किसी कीमत पर बक्से नही जायेगे-एडीजी

Shareकुशीनगर एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील जनपदो मे शुमार कुशीनगर जिले मे पहली बार सभी त्यौहार सकुशल हम लोगो ने संपन्न कराया है। 370...

कुशीनगर एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील जनपदो मे शुमार कुशीनगर जिले मे पहली बार सभी त्यौहार सकुशल हम लोगो ने संपन्न कराया है। 370 कानून व अयोध्या फैसले आने के बाद जनपद मे “ला एण्ड आर्डर ” व शान्ति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही। इसमें पुलिस टीम के साथ साथ जनपदवासियो की सराहनीय भूमिका रही है।

एडीजी श्री सिंह बुधवार को एसपी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। नागरिकता कानून के बाद देशभर मे मचे बवाल को ध्यान मे रखते हुए रूटीन निरीक्षण मे आये एडीजी जय नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सर्तक है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले किसी कीमत पर बक्से नही जायेगे। एडीजी रेंज श्री सिंह ने कहा कि जोन के सभी एसपी को अलर्ट और एलआईयू को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दल व सभी धर्म के लोगो से मिलकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है।

◆किसी भी मामले मे लापरवाही बर्दाश्त नही
एक सवाल के जबाब मे एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने कहा कि छेड़खानी के मामले हो या अन्य कोई घटना, लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षो को हिदायत देते हुए कहा कि अगर कोई फरियादी किसी मामले को लेकर शिकायत करता है तो उसकी शिकायतो को गंभीरता से सुने और मामले की जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
◆न्यायालय गेट पर बढायी जायेगी सुरक्षा
बिजनौर की घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी श्री सिंह ने कहा कि जोन के सभी एसीपी व सीओ को निर्देशित किया गया है कि न्यायालयों के गेट पर सुरक्षा बढा दी जाए ताकि बिजनौर जैसी घटना की पुर्नावृत्ति न हो।

◆एडीजी ने किया पडरौना कोतवाली और विभिन्न इकाईयों का किया निरीक्षण
एडीजी ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन के विभिन्न इकाई पुलिस लाइन, थाना, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल, सर्विलांस सेल, महिला प्रकोष्ठ आधुनिक सेल आदि इकईयो के पिछले एक वर्ष का लेखा-जोखा का निरीक्षण किया गया इसी क्रम सोमवार को पडरौना कोतवाली का भी निरीक्षण किया गया जहां अभिलेखों का रखरखाव ठीक पाया गया। उन्होंने कहा कि पडरौना कोतवाली मे नये कार्यालय व बैरक बनायी गयी है लेकिन पुरानी कंडम विल्डिंगे उसी तरह से पडी हुई है। उन्होंने कहा कि स्टाफ के आवास की कमी को देखते हुए कंडम विल्डिंगो को नियमानुसार ध्वस्त कर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया गया है।
◆चौकीदारो से मिले
पडरौना कोतवाली के निरीक्षण के दौरान एडीजी जय नारायण सिंह वहा मौजूद सभी चौकीदारो से मिले उनकी समस्याए पूछे। चौकीदारो ने ग्रामीण क्षेत्रों मे होने वाले दिक्कतो से अवगत कराया जिसे एडीजी ने एसीपी को शीघ्र निस्तारित कराने निर्देश दिया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY