कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आकर दुमही का जवान शहीद, परिवार समेत क्षेत्र में शोक की लहर

Shareभगवन्त यादव (संवाददाता यदुवंशी टाइम्स) कुशीनगर जनपद सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी व जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के मच्छल सेक्टर में तैनात सेना का जवान...

भगवन्त यादव (संवाददाता यदुवंशी टाइम्स)

कुशीनगर जनपद सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी व जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के मच्छल सेक्टर में तैनात सेना का जवान चंद्रभान चौरसिया (28) पुत्र राजबल्लम चौरसिया मंगलवार को सुबह हिमस्खलन की घटना में शहीद हो गया। सुबह दस बजे पिता के मोबाइल फोन पर खबर आते ही समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि घटना के समय पांच जवान एवलांच की चपेट में आ गए जिसमें से चार शहीद हो गए। शहीद अपने पीछे पत्नी पिंकी (26), पुत्र आर्यन (2), आयुष (1) को रोता बिलखता छोड़ गया है। 23 माह से उक्त सेक्टर में तैनात चंद्रभान इसके पूर्व आठ माह तक ग्लेशियर में तैनात रहा। वर्ष 2016 में वह सेना में भर्ती हुआ था। गत 13 नवंबर को चंद्रभान घर से ड्यूटी पर गया था व जनवरी के अंत में फिर छुट्टी पर घर आने वाला था। शहीद के दरवाजे पर रिश्तेदार व लोगों की भारी भीड़ जुटी है। शव बुधवार को दोपहर तक पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां उसका अंतिम संस्कार होगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY