महिलाओं के किसी भी प्रकरण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी…संगीता तिवारी

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्यां श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई की गई, जिसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित 10...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्यां श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई की गई, जिसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित 10 महिलाओं द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी समस्याओं को एक-एक करके गंभीरता से लेते हुए प्रकरणों का मौके पर सम्बंधित को तत्काल जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिए गए, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि महिलाओं का किसी प्रकरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

श्रीमती तिवारी ने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज की महिला जनसुनवाई में रीता गौतम पत्नी ब्रजेश गौतम निवासी पिपरहिया थाना रामकोला, चांदनी जयसवाल, ग्रा0 बलकुड़िया-थाना पिपरा, खुशबू साहनी पुत्री रामरतन साहनी-पिपराइच, गिरिजा देवी पत्नी राम अवध रामपुर जंगल- हनुमानगंज, गुलशन, साहिना,तैबुन आदि ने अपने अपने आवेदन मा0 सदस्य महोदया के समक्ष प्रस्तुत किये। जिसमे एक मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अधिकतर महिलाए पती, सास-ससुर एवं पति से पीड़ित है। उनके परिवार के सदस्यों को परिवार परामर्श केन्द्र बुलाकर काउंसलिंग की जाय। यदि समस्या फिर भी नही सुलझती है तो उचित धारा में मुकदमा दर्ज किया जाय।
उन्होंनेे बताया कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए 1090 तथा 181 नम्बर संचालित है। इसके अलावा 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होने बताया कि पीड़ित महिलाओं हेतु सरकार द्वारा योजनाएं संचालित हैं अधिकारियों को चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ पीडित महिलाओं को दिलाये।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने कन्या शुमंगला योजना लागू किया है इसके अन्तर्गत बच्ची के जन्म से लेकर स्नातक तक कुल 15000 रूपये दिये जायंगे। यह लाभ एक परिवार में दो लडकियों तक मिलेगा। परिवार की आय 03 लाख रूपये से अधिक न हो। इसका लाभ गोद ली गयी लडकी को भी मिलेगा।

इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, महिला थानाध्यक्ष विभा पाण्डेय, रीना यादव, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY