24 जनवरी से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

Shareकुशीनगर जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी 2020 के मध्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया...
Beti Bachao Beti Padhao Edited

कुशीनगर जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी 2020 के मध्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन जन सामान्य को जागरूक करने वाली, संवेदनशीलता को बढ़ाने वाली तथा सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में हस्ताक्षर अभियान,शपथ ग्रहण,प्रभात रैली, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टिकर सरकारी भवनों पर चिपकाया जाएगा।तथा सभी विद्यालयों मे वाल पेंटिंग,कम्पटीशन,पोस्टर लगवाना श्लोगन लिखवाना, धार्मिक/ सामुदायिक नेताओं (एनजीओ) से संवेदीकरण कार्यक्रम कराना ,बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाये जाने सहित अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे।
श्री पाण्डेय ने बताया कि नुक्कड़, नाटक सहित महिलाओं से सम्बंधित विषयों पर जानकारी भी दी जाएगी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY