डीएम ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को दिये आवश्यक निर्देश, इन्वर्टर, लाइट, पेय जल, आदि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की होने वाली परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने सम्बन्धी आवश्यक बैठक...

कुशीनगर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की होने वाली परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने सम्बन्धी आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।

डॉ0 सिंह ने बताया कि इस आगामी बोर्ड की परीक्षा में जनपद के सभी 162 परीक्षा केंद्रों पर डबल सीसीटीवी कैमरा लगेगा जिसे लखनऊ व प्रयागराज से देखा जाएगा व मोनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्रों के व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि इन्वर्टर, लाइट, पेय जल, आदि की समुचित व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा शुरू होने से एक डेढ़ घण्टा पहले उत्तर पुस्तिका सभी केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया जाय तथा सील किये गए उत्तर पुस्तिका को सिसिटीवी कैमरे के सामने ही खोली जाय।।


जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य विद्यालय के में गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों का विधिवत जांच कर लें जिसमे प्रवेश पत्र सहित फोटो का मिलान व आधार कार्ड होना आवश्यक है, उन्होंने यह भी कहा कि जिस विषय की परीक्षा होनी है उस विषय के अध्यापक की डियूटी न लगाई जाय, व कक्ष निरीक्षक के पास किसी भी दशा में मोबाइल नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति ही परीक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए, तथा रिजर्व में भी शिक्षको की डियूटी लगाने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षा दौरान लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाय,इस दौरान उन्होने परीक्षा को पूरी सुचिता व नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने का निर्देश संबंधित केन्द्र व्यवस्थापको व केन्द्र निरीक्षको को दिया। साथ ही किसी भी प्रकार की गडबडी के लिये आगाह भी किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर उप जिलाधिकारी कोमल यादव, जिला विदद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार सहित परीक्षा में लगाए गए सभी मजिस्ट्रेट, ,सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी व केंद्र प्रभारी और प्रधानाचार्य गण उपस्थित रहे

 

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY