कोरोनावायरस से बचाव एवं स्व मूल्यांकन हेतु,”आरोग्य सेतु ऐप” का आप सभी लोग करे प्रयोग…जिलाधिकारी

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी/देश प्रदेश में फैली हुई है। इससे बचाव एवं उपचार हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त विभाग आपसी सामंजस्य बनाते...

कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी/देश प्रदेश में फैली हुई है। इससे बचाव एवं उपचार हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त विभाग आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस से बचाव एवं स्व मूल्यांकन हेतु भारत सरकार द्वारा”आरोग्य सेतु नाम से एक आधुनिक मोबाइल ऐप का विकास किया गया है, जोकि कोरोना(कोविड-19) वायरस संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आंकलन करने में नागरिकों की मदद करता है। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल एप्स ब्लूटूथ लोकेशन एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर आस-पास मौजूद कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में अलर्ट जारी करता है। उक्त मोबाइल ऐप् एंड्राइड/आईओएस दोनों तरह के मोबाइल ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर के लिए उपलब्ध है।उन्होंने यह भी बताया कि उक्त विशिष्टताओं के अतिरिक्त इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प लाइन सेंटर की सूची भी उपलब्ध कराई जाती है।अतः कोरोना महामारी से प्रभावी बचाव करने के लिए इस मोबाइल ऐप का प्रयोग समस्त नागरिकों के माध्यम से, समस्त विभागों के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों/ शिक्षकों/ छात्रों/के साथ ही औद्योगिक संगठनों शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन,नगरीय निकायों,ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु किया जाए।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY