◆ आज दलित बस्ती मे याद किये गये बाबा साहब।
भगवन्त यादव
कुशीनगर कोरोना की दहशत के बीच एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रामकोला के भाजपाइयों ने मलिन बस्ती में बाबा साहब भीमराव को आज याद करते हुए भारत के नागरिकों को सशक्त करने के उनके योगदान को याद किया तथा भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया,
आज 14 अप्रैल भीम राव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने संक्षिप्त संदेश में ज्ञान एकता एवं संघर्ष के डॉक्टर साहब के नारे को कोरोना महामारी के संदर्भ में परिभाषित करते हुए कहा कि सरकार के साथ एकता, कोरोना योद्धाओ के साहस एवं संघर्ष के प्रति भावनात्मक श्रद्धा तथा अंधविश्वास एवं अंधभक्ति की जगह विवेक (ज्ञान )को महत्व देने की जरूरत है।

पूर्व विधायक ने कोरोना से बचाव की चर्चा करते हुए परहेज को अपनाने का अनुरोध किया तथा लाकडाउन के दौरान कोई भूखे पेट सोने हेतु मजबूर ना हो इसके लिए सभी संभव उपाय करने का आह्वान किया तथा गरीबों असहायो पर निरंतर निगाह रखने पर बल दिया
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गोडं,नामित सभासद अनिरुद्ध खरवार, नागेश्वर पांडे, निर्भय प्रताप, लक्ष्मण प्रसाद, जोगी प्रसाद, सरस प्रसाद, प्रेमचंद मद्धेशिया, ध्रुव नारायण शर्मा, संतोष जायसवाल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
