भगवन्त यादव
कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर पंचायत वार्ड नम्बर 10के निवासी अरुण कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता उम्र 50बर्ष को ईलाज की जरूरत है। बताते चले कि अरुण कुमार को हिमोफिलिया जो ब्लड सम्बंधित बीमारी है शरीर का खून जमना शूरु हो जाता है जिससे शरीर मे काफी दर्द होने लगता है। इस समय वह दर्द से कराह रहा है जिसका ईलाज के लिए कोई सहारा भी नहीं है अरुण कुमार जन्मजात द्विव्यांग्य भी है । सरकार के द्विब्यांग पेंशन व राशन के भरोसे दोपल की रोटी चलती है लाकडाउन मे परिवार मे माने तो पहाड़ सा टूट पड़ा है। कुछ बर्ष पहले पिता की मृत्यु हो गयी तथा छोटे भाई संजय जो मददगार व कमाऊ था उनका भी मृत्यु हो गया तथा पत्नी सीमा जो जीवन साथी हर वक्त सहारा बनी रहती थी उनका कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई । अब अरुण कुमार को सिर्फ माता ललिता देवी ही सहारा है जो बेटे के ईलाज के लिए दर – दर भटकने पर मजबूर हैं तथा ममता के छांव मे अरुण को सहारा दे रही है।
अरुण कुमार ने यदुवंशी टाइम्स के संवाददाता से वार्ता के दौरान बताया कि मेरा इलाज पीजीआई लखनऊ में चलता है । इस समय पीजीआई लखनऊ मे ईलाज के लिए जाना है लेकिन हम मजबूर है कैसे हमारा ईलाज होगा यह शासन प्रशासन से सवाल है अरूण ने बताया कि 5/ 5/2020 को मुख्यमंत्री मंत्री हेल्प लाइन पर फोन किया तो मदद के लिए डीएम साहब से मिलने की बात कही गयी इस सम्बंध मे सभासद हर्ष कुमार सूरी व समाजसेवी घनश्याम जायसवाल ने संबाददाता से बताया कि अरुण कुमार के सहयोग मे हर सम्भव मदद किया जायेगा तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन से अरुण कुमार ने मदद की गुहार मिडिया के माध्यम से लगाया है।