भाजपा नेता विजय दीक्षित की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत

Shareयदुवंशी टाइम्स ब्यूरो कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश दीक्षित की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार...

यदुवंशी टाइम्स ब्यूरो

कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश दीक्षित की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दीक्षित मोटरसाइकिल से पडरौना की तरफ जा रहे थे वह जैसे ही सोहरौना चौराहे पर प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे की पडरौना से जिला मुख्यालय की तरफ जा रही बोलेरो वाहन संख्या यूपी 53 डी एम 7731 ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक बुरी तरह से शराब के नशे में धुत था एवं स्वर्गीय दीक्षित को ठोकर मारने के पूर्व उसी चौराहे पर दो अन्य व्यक्तियों को भी ठोकर मार चुका था जो लोग हेलमेट पहने हुए थे जिससे उन्हें हल्की चोटें आई साथ ही स्वर्गीय दीक्षित को ठोकर मारने के उपरांत चौराहे पर ही शिवप्रसाद पुत्र जीउधन चौहान जो दिव्यांग है

अपनी ट्राई साइकिल पर बैठकर चाय पी रहे थे उन्हें भी ठोकर मार दी जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली पवन कुमार सिंह उप निरीक्षक उमेश यादव एवम् रोशन लाल सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने स्वर्गीय दिक्षित के शव को जिला चिकित्सालय पीएम हाउस भिजवाया एवं बोलेरो को कोतवाली पडरौना में भेज दिया गया ड्राईवर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रामकेश यादव ने भीड़ को हटवाया शव के संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आसपास के गणमान्य जन सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए वही सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद्र मिश्र दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी डॉ नीलेश मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जेपी शाही पूर्व महामंत्री मारकंडे शाही कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि आरके मौर्य अंशुमान बंका भाजपा की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे जिला मंत्री नूतन दुबे देवरिया कुशीनगर जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्र चेयरमैन नगरपालिका विनय जायसवाल समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल व्यापारी नेता जगदंबा अग्रवाल पूर्व जिला मंत्री संजीव दिक्षित सहित अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने टेलीफोन पर मामले की पूरी जानकारी ली एवं पूर्व जिला महामंत्री मार्कंडेय शाही ने बताया की कृषि मंत्री श्री शाही रविवार को छितौनी स्थित नारायणी तट पर होने वाले अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे
वही सदर विधायक कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय दीक्षित की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की उन्होंने परिवार के लोगों को गहरे दुख में स्वयं को शामिल करते हुए धैर्य बनाए रखने को कहा है पूर्वजिलाध्यक्ष जेपी शाही ने कहा की यह पार्टी की अपूरणीय क्षति है आज पार्टी ने एक जुझारू नेता खो दिया है विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने टेलीफोन पर संपर्क स्थापित करते हुए घटनाक्रम की जानकारी ली एवं अपनी शोक संवेदना व्यक्त की
58 वर्षीय स्वर्गीय विजय प्रकाश दीक्षित के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी दो भाई कृष्ण प्रकाश दीक्षित एवं नर्वदेश्वर दीक्षित दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं जिनमें अभी दो पुत्र तथा दो पुत्रियां अविवाहित हैं स्वर्गीय दीक्षित के परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

RELATED BY