भगवन्त यादव संवाददाता
कुशीनगर जनपद के रामकोला गोलीकांड मे शहीद किसानों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए बिधान परिषद सदस्य रामअवध यादव ने कहा कि शहीद किसान अमर रहेंगे।तथा इसी क्रम पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसानों पर गोली बरसाने वाली सरकार को कभी जनता भूलेगी नहीं तथा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक डा० पूर्णमासी देहाती ने कहा कि भाजपा सरकार किसान बिरोधी है उन्होंने कहा कि
आज ही के दिन रामकोला की धरती पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दे रहे किसानों पर तत्कालिन भाजपा सरकार ने गोलियॉ चलवाई थी, जिसमें ज़मीदार मियॉ और पडोही हरिजन की गोली लगने से मृत्यु हो गई।

उनकी शहादत को अपने दिलों में संजोकर प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को किसान शहिद दिवस के रूप में उनकी श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का फैसला लिया ताकि अपनी हमारे आने वाली पीढ़ी अपने पुर्वजों की शहादत को याद रखे और अपने हक़ की लड़ाई हेतु सदैव तत्पर्य रहे इस अवसर पर सपानेता नथूनी कुशवाहा, रामनिवास यादव, एडवोकेट छोटेलाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गिरजेश यादव, आयुष तिवारी, भोला यादव, एडवोकेट राजीव यादव,आदि लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
