राज्यपाल के नाम, समाजवादी छात्र सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Shareभगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो पर समाजवादी छात्र सभा द्वारा विभिन्न समस्याओं को...

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो पर समाजवादी छात्र सभा द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा।

आज जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जनपदों में जनसमस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र-सभा कुशीनगर वीरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में, जिन प्रमुख नीतियों का छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है उनमें बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरणकर रेलवे , रोजगार, आरक्षण एवं उत्तरप्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निःशुल्क प्रवेश पर रोक शामिल हैं। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का ध्यानाकर्षण कराते हुए अवगत कराया गया।

ज्ञापन देने वाले समाजवादियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से जनता परेशान है। वर्तमान सरकार की नीतियों का हम विरोध करते हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट छोटेलाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, भोलायादव यादव, प्रशांत किशोर यादव, आशीष गोयल,शाहबाज खान,आयुष तिवारी,समीर खान,अमन ‘जनार्दन’सिंह,विनय सिंह पटेल,प्रियांशु यादव,बबलू, अली एवं दीपक वर्नवाल आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY