त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के अंतर्गत, पुनरीक्षण कार्य के लिए नामित किये गए अधिकारी

Shareकुशीनगर जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2020 हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार...

कुशीनगर जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2020 हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गई । इस दौरान अपर जिलाधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा समस्त उप जिलाधिकारीयो को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया।

उन्होंने बताया कि दिनांक 1-10-2020 से 12-11-2020 तक अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण कार्य सम्पन्न किया जाना है, उन्होंने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार से बीएलओ की नियुक्ति सम्बन्धी जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया कि जहां बीएलओ की नियुक्ति अभी तक नही हो पाई है वो तत्काल न्युक्त करें, साथ ही उन्होंने सर्वेक्षण कार्य मे विशेष सतर्कता बरतने व पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया।

श्री चौधरी ने बताया कि इस कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 30 नवम्बर को कराया जाएगा, उन्होंने इस कार्य मे लगे एडीओ पंचायत को पूर्ण रूप से सम्बन्धित को सहयोग करने का निर्देश दिए, तथा यूपी रेशियो/जेंडर रेशियो पर भी विशेष ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मतदाता सूची को हर हाल में पारदर्शिता होना आवश्यक है, उन्होंने बताया कि 1487 बीएलओ की न्युक्ति की जा चुकी है तथा मतदान केंद्रों की संख्या 1502व मतदान स्थलों की संख्या 3941, है व ग्राम पंचायतों की संख्या 1004, तथा पर्यवेक्षको की संख्या कुल 213 है।जिलाधिकारी ने इस कार्य मे लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निष्ठा व लग्न से कार्य करते हुए पारदर्शिता पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, अपर जिला मजिस्ट्रेट विंध्यवासिनी राय, जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा, उप जिलाधिकारी पडरौना, तमकुहीराज, कप्तानगंज, हाटा, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद सहित समस्त तहसीलदार व एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY