हम सभी को अपने जीवन में महापुरुषों के पद चिन्हो का अनुसरण कर, पूर्ण सेवाभाव से अपने कर्तव्यों को करने का प्रेरणा लेनी चाहिये….एसपी

Shareकुशीनगर 02 अक्टूबर को पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह द्वारा...

कुशीनगर 02 अक्टूबर को पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया गया|

कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने, धूम्रपान व अन्य किसी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली गयी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा गया कि हम सभी को अपने जीवन में महापुरुषों के पद चिन्हो का अनुसरण कर पूर्ण सेवाभाव से अपने कर्तव्यों को करने का प्रेरणा लेनी चाहिये|
इस अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY