खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास व सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से की गई समिति का गठन ……डीएम

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कार्यालय जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई। प्रोत्साहन समिति के गठन और उद्देश्यों के...

कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कार्यालय जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई।

प्रोत्साहन समिति के गठन और उद्देश्यों के सम्बंध जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास निर्धन उदयीमान खिलाड़ियों को सहायता पहुंचाने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में क्रीङा उपकरण आदि स्थापित कर खेल को अधिक से अधिक जनपद,मण्डल,स्टेट व नेशनल स्तर पर पहुंचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने समस्त सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि एक संस्था का गठन किया जा रहा है, जिसका नाम जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति है,जो शासनादेशानुसार रखा जा रहा है। उपस्थित सदस्यों द्वारा उक्त प्रस्ताव नाम व कार्यालय पर विचार करते हुए सहमति व्यक्त की। उक्त समिति में खेल विभाग से जुड़े अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण नामित किये गए।
जिलाधिकारी श्री चौधरी ने जिला क्रीङा अधिकारी को निर्देशित किया कि बैडमिन्टन सहित अन्य खेल के कोच की व्यवस्था की जाय व वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट के तहत बॉक्सिंग का प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। जिलाधिकारी द्बारा बुद्धा पार्क में फुटबॉल मैदान हेतु आवश्यक व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया गया, साथ ही जिला स्टेडियम में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूछताछ करने व का निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने जिला स्टेडियम में आने वाले गण मान्य व्यक्तियों व वरिष्ठ जनों को लाइफ टाइम मेम्बर बनाए जाने हेतु एक मुश्त फीस, खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क, खेल मैदान को आरक्षण शुल्क सहित बैडमिंटन हाल में अंशदान के रूप में शुल्क जमा कराए जाने आदि विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौंड, नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नरेंद्र गुप्त, डीडीओ शेषनाथ चौहान,जिला क्रीङा अधिकारी अरुणेंद्र कुमार, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए विमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा,सहित जिला पंचायत राज अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला व्यायाम शिक्षक, बीएन मिश्र,राहुल मिश्र,धीरेंद्र सिंह खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY