जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न।

Shareकुशीनगर सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सेंट जेवियर स्कूल पडरौना में संपन्न हुआ। सड़क सुरक्षा उपायों तथा यातायात के नियमों का...

कुशीनगर सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सेंट जेवियर स्कूल पडरौना में संपन्न हुआ।
सड़क सुरक्षा उपायों तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अपील भी की गई, आज के समापन समारोह में डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्रा, एनएचएआई के महाप्रबंधक आई के सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बिंदु प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, यात्री कर अधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में परमहंस तथा सेंट जेवियर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव व उनका समस्त विद्यालय परिवार परिवहन विभाग तथा परिवहन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।


सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, तथा क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया था। जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया 30 प्रतिभागियों के लिए प्रतिभाग प्रमाण पत्र एवं द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को उनके प्रमाण पत्र तथा उनकी ट्रॉफी उनके विद्यालय पर पहुंचा दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने उन बच्चों को भी बधाई दी अंत में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने हेतु एक मार्मिक अपील करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY