घोर तिमिर में यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट लोगों के लिए प्रकाश की किरण बना

Share◆ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के आवाहन पर पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, सांसद प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मदद कर बचाई लोगो की जान। गौतम बुद्ध नगर ( यूपी) इस ब्रह्मांड...

◆ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के आवाहन पर पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, सांसद प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मदद कर बचाई लोगो की जान।

गौतम बुद्ध नगर ( यूपी)

इस ब्रह्मांड को संचालन करने वाली अदृश्य शक्ति से दुनिया के लोग गुहार लगा रहे है। इस महामारी के दौर में चारों तरफ अंधेरा पसरा दिखाई देता है। परंतु आशा की किरण लोगों की मानवता में अवश्य दिखाई दे रही है। इसी मानवता की मिशाल बना हुआ है यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट । पिछली वर्ष की तरह इस समय भी ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। पिछले वर्ष जब सरकार के अंतर्गत फरमान से तमाम लोग पलायन कर रहे थे, तो ट्रस्ट ने लोगों को भोजन सामग्री, फल, दूध, दवाई आदि उपलब्ध कराई। ट्रस्ट ने कई सेंटर बना कर राशन सामग्री को वंचित लोगों तक मुहाया कराया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अरुणेश यादव के निर्देशन में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी सामर्थ्य के अनुसार मानव सेवा में अपना योगदान दे रहे है ।

इसी कड़ी में अभी एक गर्भवती महिला सारिका जी जो कोविड पॉजिटिव है, जिन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी इनका ब्लड ग्रुप AB+ जो कि फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में थी । ट्रस्ट के यूपी के उपाध्यक्ष सुरेश यादव एवं ट्रस्ट के सदस्य मोंटी कौशिक के प्रयासों से इस बहिन को प्लाज्मा उपलब्ध कराया गया एवं बीमारी से उबार दिया। इसी तरह से बहिन निताशा कुमारी जी को, जो कि वंक्तेश्वर द्वारका हॉस्पिटल दिल्ली में एडमिट थी, प्लाज्मा की जरूरत थी।इस बहिन की मदद ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अरुणेश यादव के द्वारा कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक मुकेश शर्मा के प्रयासों से मदद की गई।

लोगों द्वारा ट्रस्ट के कार्यों को सराहा जा रहा है । यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट गत 4 वर्षों से समाज सेवा में सदैव तत्पर है। ट्रस्ट के सभी सदस्य सीमित साधनों में समाज में पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव मदद के लिए भरसक प्रयास करते है।

इसी भाव से बागपत की बहिन शशि यादव जिसकी स्थिति अधिक खराब थी उनको बेड की तत्काल आवश्यकता थी,मंजुल यादव के प्रयास से बहिन को मेरठ के गणपति हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। गाजियाबाद में राजकुमारी देवी को आईसीयू वेंटीलेटर बेड की आवश्यकता थी। डॉ अरुणेश यादव के आग्रह पर डॉली शर्मा, जो कि कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी रह चुकी है, के अथक प्रयासों से उनको वेंटिलेटर बेड मुहैया कराया गया।

इसी प्रकार ट्रस्ट के सभी सदस्य दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार झारखंड एवं उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन, प्लाज्मा, दवाएं, बेड इत्यादि सुविधाओं को मुहैया कराने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।मुश्किल समय में अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाज के सम्मानित लोगों का भी ट्रस्ट को भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसके लिए ट्रस्ट की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी इनके हार्दिक आभारी है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY