पूर्वांचल विकास सेवा समिति सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में शराब बंदी की करेगी मांग….शीला चौधरी

Shareभगवन्तं यादव कुशीनगर पूर्वांचल विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला चौधरी ने प्रेसे वार्ता करते हुए कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकार से शराब बंदी की मांग...

भगवन्तं यादव

कुशीनगर पूर्वांचल विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला चौधरी ने प्रेसे वार्ता करते हुए कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकार से शराब बंदी की मांग करेंगी।अगर सरकार मेरी माँग को गभीरता से नही लेती है तो आन्दोलन करने के लिए बाध्य हु।
श्रीमती चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामकोला में कहीं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांग किया है कि अवैध शराब के बंदी के साथ सरकार के आबकारी विभाग द्वारा वैध शराब की बिक्री पर भी प्रदेश में पूर्ण बंदी की जाए क्योंकि अवैध शराब गांव के गरीबों मजदूरो द्वारा बनाए जाते हैं अपने दो जून की रोटी व जीवन यापन के लिए उसे संसाधन समझ कर गरीब शराब बनाते हैं तथा पुलिस के डंडे भी खाते हैं जेल जाते हैं। आये दिन सरकार के पाबंदी के बाद भी अंग्रेजी और देसी शराब के खेप लग्ज़री वाहनों से पुलिस द्वारा बरामद किए जाने का समाचार अखबार की सुर्खियों में रहता है उन्होंने बताया कि अवैध शराब के साथ साथ बैध शराब सरकार द्वारा भी बंद कराया जाए क्योंकि इस तरह से गरीबों मजदूरों को काफी नुकसान है तथा आए दिन प्रदेश में उत्पात बढ़ रहा है शराब के नशे में गुरुवार को कुशीनगर जनपद में एक शराबी पति ने तीन बच्चे और अपने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया ऐसे वारदात आए दिन हो रहे हैं हजारों महिलाओं को लेकर शीला चौधरी ने विगत वर्षों करोना काल के पूर्व अवैध शराब बंदी के खिलाफ तथा जुल्म के खिलाफ गांव गांव अवैध शराब की भटठिया तोड़वाई है पुलिस भी सहयोग करती थी जो जगजाहिर है। लेकिन सरकारी ठेके के शराब के होने के नाते गांव के गरीब रिक्शा चालक मजदूर और नाबालिक बच्चों तक शराब पहुच रहा है जिससे पीने से ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक लोग प्रभावित हो रहे हैं।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेश की विकास व्यवस्था में बैध शराब बिक्री से शिक्षा संस्कार और नैतिकता गांव से समाप्त हो रहा है तथा आए दिन हत्या बलात्कार राहजनी खासकर महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में पूर्ण शराबबंदी से वहां के गरीबों का विकास और महिलाओं की सुरक्षा देखने को मिल रहा है आगे उन्होंने कहा कि अनाथ महिलाओं आदि के सेवा हेतु बृद्धा आश्रम के तहत सेवा करने हेतु संस्था अग्रसर है।
सरकार को पत्र भेजकर पूर्ण शराब बंदी की मांग की जा रही है तथा इसके लिए संस्था आन्दोलन भी करेगी इस अवसर पर रामबहादूर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY