लखनऊ में आयोजित यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, चिंतन व प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन बीते दिनों 28 ,29 अगस्त को लखनऊ में कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन बीते दिनों 28 ,29 अगस्त को लखनऊ में कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री कृष्ण के फोटो पर माल्यार्पण करके ट्रस्ट के संरक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ सुभाष यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अरूणेश यादव ने किया। कार्यक्रम में यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के सैकड़ों पदाधिकारियों, साथियों व अन्य समाजसेवियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया है ।


कार्यक्रम का आयोजन यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट यूथ विंग के जिलाध्यक्ष लखनऊ अखिलेन्द्र यादव और उनकी जिला कार्यकारिणी के सौजन्य से किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें और समाज को शैक्षिक, आर्थिक एवं सामाजिक कैसे मजबूत किया जाए जैसे विभिन्न मुद्दो पर चर्चा हुई! इसी क्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अरुणेश यादव ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हम सदैव तत्पर है और समाज के हर तबके को सहायता पहुंचाने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर हेमेंद्र यादव ने बताया कि समाज को एक साथ रहना चाहिए और समाज के उत्थान के लिए हमारा ट्रस्ट हमेशा अग्रसर है।
ट्रस्ट के सलाहकार डॉ सुभाष यादव ने बताया कि हमे अपने समाज के छात्र छात्राओं को पढ़ाना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारा समाज अभी इस छेत्र में बहुत पीछे है इसलिए अपने बच्चो को हमे अवश्य पढ़ाना चाहिए ।


पूर्वी उत्तरप्रदेश के संरक्षक एवं प्रदेश सलाहकार उत्तम ने भी शिक्षा और रोजगार पर अपना प्रकाश डाला,
यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रभारी मधुर यादव ने बताया कि हमारे टीम के सभी युवा साथी हर सम्भव मदत के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मंच का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी सुभम यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व साथियों को प्रशिक्षण पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए!


कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद यादव, अजय यादव,संजीव यादव, बलवीर सिंह, ऋषि यादव, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण
प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश यादव, महासचिव डा0 सौरभ यादव, सचिव किशनपाल यादव,चन्द्रपाल ,पंकज,
उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार यादव, कोर्डिनेटर विमल ,एवं जिला प्रभारी सोशल मीडिया अक्षय, जितेंद्र जिलाध्यक्ष सुनीश, प्रभाकर, अमरजीत,सुरेन्द्र, सुशील, सर्वजीत, दीपक, पुष्पेंद्र, अजय सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY