दस वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ …विनय जयसवाल

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के पडरौना नगरपालिका परिषद कार्यालय के प्रथम तल पर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का शुभारम्भ शुक्रवार को नपा अध्यक्ष विनय जायसवल द्वारा...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के पडरौना नगरपालिका परिषद कार्यालय के प्रथम तल पर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का शुभारम्भ शुक्रवार को नपा अध्यक्ष विनय जायसवल द्वारा कर दिया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि लगभग दस वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी पडरौना व आसपास क्षेत्र की लाखों जनता के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र थी जिसे पुनर्स्थापित करने का संकल्प उन्होंने लिया था। आज लाइब्रेरी को पुनः जीवंत करते हुए उन्होंने हर्ष जताते हुए बताया कि शिक्षित पडरौना विकसित पडरौना के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह पुस्तकालय अपनी बड़ी भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्णतः वातानुकूलित व वाईफाई सुविधा से सुसज्जित यह पुस्तकालय धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की किताबों, साहित्य, खेल, उपन्यास, मनोरंजन, विज्ञान के अलावा सभी प्रकार की पुस्तकों का संग्रह किये हुए है। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वर कुशवाहा, संघ जिला प्रचारक राजेश, अखिलेश मणि त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता, रामसेवक सिंह, प्रमोद दीक्षित, अजय जायसवाल, अरविंद कुशवाहा, ईओ एएन सिंह,अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, रितेश जायसवाल, रोहित शर्मा, गुड्डू जायसवाल, आंनद जायसवाल, निखिल टिबड़ेवाल, विकास चौबे, संजय जायसवाल के अलावा सभासद लिंकन सिंह, अतुल मिश्र, राजकुमार चौरसिया, सुरेश रौनीयार, रामाश्रय गौतम, राकेश मद्धेशिया, सुभाष सोनी, मोनू सिंह, रत्नेश गुप्ता, सौरभ सिंह, छोटे राइनी, मंसूर अली, हुस्नआरा, मंटू गुप्ता, एबादुल्लाह,तथा आम जनमानस व नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY