कुल्हाड़ी से गला काट कर पति ने की पत्नी की हत्या

Share◆ रामकोला थाने के ग्राम देवरिया बाबु का मामला। ◆ एक माह में तीसरी घटना पति ने ही की पत्नीयो की सरेआम हत्या,बढ़ रहे परिवारों के विवाद ◆ पति...

◆ रामकोला थाने के ग्राम देवरिया बाबु का मामला।

◆ एक माह में तीसरी घटना पति ने ही की पत्नीयो की सरेआम हत्या,बढ़ रहे परिवारों के विवाद

◆ पति की लम्बी उम्र के कामना के लिए हरित तीज व्रत थी मृतक शिला।

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में एक अठ्ठाइस वर्षीय व्यक्ति ने वृहस्पतिवार की देररात अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी और शव को बेड के नीचे डालकर भाग गया। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी, बीरबल की मा सोमारी देवी बहु के कमरे मे जगाने गई। कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण अंदर का दृश्य चौक गई।शीला का शव विस्तर के नीचे जमीन पर पडा हुआ था। यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और बडी संख्या में लोग घर पर जमा हो गए। बीरबल खटीक 28 वर्ष राजगीर मिस्त्री करके अपने परिवार का भरणपोषण करता था। पत्नी शीला 26 वर्ष वृहस्पतिवार को हरितालिका तीज व्रत थीं। बीरबल के पिता जीतई ने बताया कि दो वर्ष से पति पत्नी मे अक्सर विवाद होता रहता था। बीरबल शराब पीने और भांग पीने का आदी हैं और अक्सर रात को पत्नी को मारता था। बीरबल 14 दिन पूर्व मुम्बई से घर आया था। दोनों की शादी 2005 मे थाना क्षेत्र के ही हरपुर लाला टोला मे व्रजनारायण की बेटी शीला के साथ हुई थी। इनसे दो बच्चे खुशबू 10 वर्ष और विवेक 4 वर्ष हैं।मृतक के पिता ब्रजनारायन ने बताया कि दो वर्ष पहले मुंबई कमाने गए बीरबल की किसी महिला से सम्बन्ध हो गए थे जिसको लेकर वह घर भी आया था जिसके चलते काफी विवाद हुआ जिसका पँचायत थाने में हुई उसके बाद वह महिला चली गई तभी से पति पत्नी में विवाद होता रहाता था।
एएसपी अयोध्या प्रसाद और सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने पहुंच कर आरोपी के मा सोमारी देवी और परिजनों से घटना की जानकारी ली।एएसपी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि शीला की हत्या का कारण पति पत्नी की आपसी कलह प्रतित हो रही है।ऐसे में बताते चलें कि विगत दिनों तुर्क पट्टी थाने और कसया थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही घटना का अंजाम दिया गया है परिवार परामर्श केंद्र व समाज में नैतिकता का पतन बेरोजगारी तथा पैसों का हवस आते दिन हत्या के कारण बन रहे है

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY