कोतवाली क्षेत्र के, गणमान्य लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना में गणमान्य लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक शनिवार को आगमी त्योहार दुर्गा पूजा को देखते हुए कोतवाली परिसर में...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना में गणमान्य लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक शनिवार को आगमी त्योहार दुर्गा पूजा को देखते हुए कोतवाली परिसर में सदर एसडीएम कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें विशेष रूप से दुर्गा पूजा को लेकर चर्चा की गई।
सदर तहसीलदार एसपी सिंह ने कहा दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। डीजे पर भी पूर्व की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। पूजा के लिए पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है। इसमें दुर्गा विसर्जन और पंडाल में डीजे नही बजाया जाएंगे। पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए पूजा संपन्न कराएंगे। इस बार रावण दहन कार्यक्रम की भी अनुमति लेनी होगी। संचालन आफताब आलम ने किया।


इस दौरान कोतवाल निर्भय कुमार सिंह,एसएसआई विकास यादव, आशुतोष जायसवाल,रत्नेश मौर्य, आहूत यादव, नागेंद्र सिंह दिग्विजय सिंह, ताहिर अली,लाल बाबू गुप्ता, गोल्डन वर्मा,धर्मनाथ केसरी,पप्पू मद्धेशिया,अर्जुन गुप्ता,ब्रिजा कुशवाहा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली, दिग्विजय सिंह,महेन्द्र,दीक्षित,विनय जायसवाल,राजीव कुमार पांडेय,ओमप्रकाश कुशवाहा,पंकज खरवार आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY