डोर टू डोर जाकर लोगों को विधिक जानकारी देकर किया जा रहा है जागरूक

Shareकुशीनगर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में लगातार शिविरों का आयोजन व डोर टू डोर जाकर लोगों को विधिक जानकारी देकर जागरूक...

कुशीनगर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में लगातार शिविरों का आयोजन व डोर टू डोर जाकर लोगों को विधिक जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर से लगातार किया जा रहा है और यह 14 नवंबर 2021 तक चलता रहेगा इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की कर्मचारी यहां पर कार्यरत पीएलबी व शासन के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा वह अब जनपद के समस्त कोटेदार को भी सम्मिलित कर इस अभियान को और वृहद किया गया है जिससे कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक विधिक जानकारी पहुंच सके। यह जानकारी अमन कुमार श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा दी गयी।

यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में आबादी लगभग 24 करोड़ तक विधिक जागरूकता पहुंचाया जाना है इसी क्रम में जनपद कुशीनगर में लगभग 41 लाख की आबादी रहती है और इस अभियान के तहत जनपद के पूरी आबादी को जागरूक किया जाना है इसमें शासन व मीडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे प्रतीत हो रहा है कि हम बहुत ही जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY