राष्ट्रीय पर्व गणतंन्त्र दिवस, नगर से लेकर गांव तक हर्षोंल्लास साथ मनाया गया

Share◆ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस परेड की ली गयी सलामी। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंन्त्र दिवस नगर से लेकर गांव...

◆ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस परेड की ली गयी सलामी।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंन्त्र दिवस नगर से लेकर गांव तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कोविड गाइड लाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन भी किया गया, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8:30बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान संकल्पना की शपथ वहां मौजूद अधिकारीगणो व कर्मचारियों को दिलाई गई। फिर रविन्द्र नगर धूस के विभिन्न चौराहों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सलामी तथा पुलिस परेड निरीक्षण किया और प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने अपने सम्बोधन में जनपद वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र को और मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने भारत के महान स्वतंत्र सेनानियों, अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत व संघर्ष का परिणाम है कि आज हम गणतंत्र दिवस एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर वोट प्रतिशत को शत-प्रतिशत तक लाने का प्रयास करें, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कोविड गाइड लाइन के पालन की अपील जनपदवासियों से की, जनपद में गन्ना, केला, हल्दी, स्ट्राबेरी आदि के उत्पादन को प्रोत्साहित करने की बात की जिससे किसान भाइयों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जनपद में ए0 ई0 एस0, जे0 ई0 के मामले में कमी, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, एयरपोर्ट की स्थापना आदि से जनपदवासियों के लाभान्वित होने की बात की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन के तहत शासन द्वारा उपलब्ध सेवाएं हरेक नागरिकों को समयबद्ध तरीके से मिलनी चाहिए। उन्होनें आज के दौर में तकनीकों के इस्तेमाल करने की भी बात की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा शान्ति का प्रतीक कबूतर व गुब्बारे छोड़े गये।

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संविधान संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमाण्डरों का परिचय प्राप्त किया गया तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को तथा कोरोना वारियर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ परेड कमाण्डर सहित सभी कमाण्डरों को सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया।

राष्ट्रीय पर्व पर जिले के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातःकाल विभिन्न विद्यालयों में कोविड-19 गाइड लाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए 73वें गणतंत्र दिवस के उत्सव को शांतिपूर्वक व सादगी के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी व्यास नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व जनपदस्तरीय अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY