संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न

Share◆ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश, समस्याओं का समय से करे निस्तारण। ◆ कुल प्राप्त 141 शिकायतों में 05 का हुआ निस्तारण। ◆ डी0एम0 और एस0पी0 ने...

◆ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश, समस्याओं का समय से करे निस्तारण।

◆ कुल प्राप्त 141 शिकायतों में 05 का हुआ निस्तारण।

◆ डी0एम0 और एस0पी0 ने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादो का किया निरीक्षण।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील तमकुहीराज सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभागार में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण किया जाए।

गौरतलब है कि इस क्रम में आवास की समस्या, राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या, पट्टे की भूमि की समस्या,भूमि पर कब्जा, पेय जल, बाढ़ खंड, गन्ना भुगतान में देरी इत्यादि समस्याएं सामने आयी। कुल प्राप्त शिकायत 141 में 05 निस्तारित किए गए, जबकि 136 अवशेष रह गए। इनमें राजस्व विभाग से प्राप्त 67 शिकायतों में 05 का निस्तारण किया गया, जबकि 62 शेष रहे, पुलिस विभाग से 28, विकास विभाग से 12 व अन्य विभागों से 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने सभी लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

तहसील परिसर में प्रगति स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुएं फिनायल, वाटर बोतल, खाद्य सामग्री, झाड़ू आदि के स्टाल लगाए गए थे। जिसको जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का निरीक्षण व अवलोकन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, उप जिलाधिकारी व्यास नारायण, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार व सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY