केवाईसी का प्रमुख उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है…मनीष

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समाज के विधवा वृद्धा व दिव्यांग वर्ग को मासिक पेंशन योजना को पारदर्शी बनाने के तहत लिए गए निर्णय के...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समाज के विधवा वृद्धा व दिव्यांग वर्ग को मासिक पेंशन योजना को पारदर्शी बनाने के तहत लिए गए निर्णय के क्रम में समाज कल्याण विभाग कुशीनगर द्वारा सभी खातों की ई केवाईसी कराने की शुरुआत कर दी गयी। इसी क्रम में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने नपा परिसर में कैम्प लगवाकर वृहद रूप से ई केवाईसी करवाने का कार्य शुरू करवा दिया।अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि ई केवाईसी का प्रमुख उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है जिससे सभी योग्य लोगों को सरकारी लाभ मिल सके। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार लिंक खाते के जुड़ने से जहां प्रक्रिया आसान हुई है वहीं सभी योग्य व्यक्ति सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान उनके साथ अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, कर निरीक्षक रवि सिंह, राधाकृष्ण सोनी, महेंद चौधरी, अरुण सिंह, अजय शर्मा, गौतम गुप्ता, अमित जायसवाल, आकाश वर्मा, विपिन जायसवाल, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY