सामाजिक न्याय के पुरोधाओ की मनाई गई जयन्ती

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क बलिया जनपद के चिलिकहर रामसुंदर स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान मे रविवार को,सेवा संस्थान बलिया द्वारा भव्य समारोह के साथ मण्डल कमीशन के जनक बीपी मण्डल जी...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

बलिया जनपद के चिलिकहर रामसुंदर स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान मे रविवार को,सेवा संस्थान बलिया द्वारा भव्य समारोह के साथ मण्डल कमीशन के जनक बीपी मण्डल जी तथा स्व रामस्वरूप वर्मा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि डा0 आनंद यादव अध्यक्ष जिला शिक्षक संघ बलिया ने महापुरूषो के चित्रो पर षुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता और आयोजन रामबली यादव प्रबंधक ने किया।

आयोजन की शुरुआत प्रार्थना और अभिनंदन गीत से विद्यालय के बच्चों ने शुरू किया, विशिष्ट अतिथि और वक्ताओं ने मंडल कमीशन की सारी रीपोर्ट लगाने और जातिगत जनगणना कराने के लिए सरकार को बाध्य करने को कहा, पिछड़े वर्ग की हक लडाई अपने लिए नही अपनो के लिए लड़ना है, जिससे समाज के हर वर्ग को समान समरसता मिल सके।

इस दौरान राजनारायण यादव, डा वी सी यादव, वी राणा, मुन्ना यादव, राजदेव यादव , पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुहमदाबाद श्रीमती चंदा यादव, ब्यास यादव, उत्तम चंद यादव राष्ट्रीय संगठन सचिव यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY