पूर्वांचल व्यापार मंडल के 9वें स्थापना दिवस का सम्मेलन सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्वांचल व्यापार मंडल के 9वें स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्वांचल व्यापार मंडल के 9वें स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में व्यापारीयो की समस्या पर चर्चा की गई और उन समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारियों को एकजुट होने की अपील किया गया। वर्तमान समय में व्यापारियों की चुनौतियां बढ़ी हुई हैं। इसको लेकर हम सभी को सजग होना पड़ेगा ।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को टोपी और बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर व्यापारियों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि एकजुटता ही संघर्ष में सफल होने का मूल मंत्र है। उन्होंने नगर में किसी भी प्रकार की समस्याओं को शीघ्र समाधान का भी भरोसा दिया।

कार्यक्रम को पूर्व डिप्टी मेयर जितेंद्र सैनी, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश पांडेय,अखिलेश मणि त्रिपाठी, वाजिद अली,नाथू सिंह पटेल, अरविंद सिंह मुन्ना,शेषनाथ गुप्ता, राघव शरण मिश्र,विमलेश पांडेय,अरुण मिश्र,ओम प्रकाश यादव,आशीष मणि,जीवन देव वर्मा,संजय जयसवाल,पप्पू जायसवाल,पवन सिंह पटेल,रउफ आलम,लाल बच्चन यादव,विनोद अग्रहरि,विनोद चौरसिया,पिंटू जायसवाल,ओमप्रकाश कौशोधन,गौरी शर्मा,हरिमोहन जायसवाल,अशोक मिश्रा, लालबाबू बाल्मिकी आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने सम्मेलन में शामिल सभी व्यापारियों के प्रति आभार जताया और व्यापारी समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY