पात्र परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य

Share▪जनपद में 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड। यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड...

▪जनपद में 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संदर्भ मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 चंद्र प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा अनुभाग-1, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद के सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि अनेक पात्र परिवारों के सदस्य अब तक आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं। कई परिवारों में कुछ सदस्यों के कार्ड बने हैं, जबकि शेष सदस्य वंचित हैं। इस अभियान के माध्यम से ऐसे सभी पात्र परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य किया गया है।उन्होंने बताया कि यदि किसी परिवार के कुछ सदस्यों का कार्ड बना है, तो अन्य पात्र सदस्यों का भी कार्ड बनाया जाएगा, ताकि योजना का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके। शासन के निर्देशानुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आन-स्पॉट पंजीकरण कराकर कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि अभियान अवधि में व्यापक स्तर पर जागरूकता, शिविर का आयोजन करके पात्र परिवारों के सदस्यों का सत्यापन एवं अपडेट कार्य प्राथमिकता से किया जाए।
इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी एवं समस्त अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशीनगर को निर्देशित किया है कि आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु संचालित अभियान के लिए BIS ऑपरेटर आईडी बनाए जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर ऑपरेटरों की सूचना उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY