वध के लिए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं को पिकअप सहित पुलिस ने पकड़ा,केस दर्ज।

Share सुनील तिवारी/शम्भू मिश्रा कुशीनगर।पडरौना कोतवाली पुलिस बीती रात गश्त पर निकली हुई थी इसी दौरान छावनी से कुबेरस्थान जाने वाले रोड पर एक पिकअप वाहन पर बध के लिए...
 सुनील तिवारी/शम्भू मिश्रा कुशीनगर।पडरौना कोतवाली पुलिस बीती रात गश्त पर निकली हुई थी इसी दौरान छावनी से कुबेरस्थान जाने वाले रोड पर एक पिकअप वाहन पर बध के लिए जा रहे आधा दर्जन गो वंशीय पशुओं को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अज्ञात तस्कर सहित वाहन चालक के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है ।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कोतवाली थाने की पुलिस गस्त पर निकली हुई थी कुवेरस्थान जाने वाले रोड़ पर  एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया पुलिस ने टॉर्च जला रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक वाहन की स्पीड बढ़ा दी और तेज गति से भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे हरका तिराहे के समीप पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 7 गोवंश पशु बरामद हुए। पिकअप नंबर यूपी 57 की 17 47 को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने लाई। तस्कर व चालक दोनों फरार हो गये।पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक वह तस्कर के खिलाफ 7/5/8 गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY