ग्राम सभा की खुली बैठक सम्पन्न।

Shareयदुवंशी टाइम्स ————————– कुशीनगर। जनपद के पडरौना विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा लमकन मे शनिवार को ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में खुली बैठक की गयी।सरकार की  जनकल्याणकारी  योजनाओं की...
यदुवंशी टाइम्स
————————–
कुशीनगर। जनपद के पडरौना विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा लमकन मे शनिवार को ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में खुली बैठक की गयी।सरकार की  जनकल्याणकारी  योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
      पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार  शनिवार को ग्राम सभा के पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया।ग्रामपंचायत के सदस्य और ग्राम सभा की जनता मौजूद रही ।
 जिसमें लोगों ने अपनी- अपनी समस्या बताया। ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात ग्राम प्रधान सुशील श्रीवास्तव ने समस्याओं का निस्तारण कराने आश्वसन देते हुए कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्या है उसे निस्तारित कराने के लिए तत्पर है।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जरूरत मंदो को मुहैया कराने के लिए आवास,शौचालय,खाद्यसुरक्षा, पेंशन आदि महत्वपूर्ण योजनाये चलाई जा रही है।इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम सभा के सभी सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY