लोकसभा समान्य निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Shareजिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पोलिंग पार्टीयो की रवानगी का लेते रहे जायजा । कुशीनगर। लोकसभा समान्य निर्वाचन 19 मई 2019 को स्वतंत्र और निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण...

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पोलिंग पार्टीयो की रवानगी का लेते रहे जायजा ।

कुशीनगर। लोकसभा समान्य निर्वाचन 19 मई 2019 को स्वतंत्र और निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना ।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने मतदान हेतु रविन्द्र नगर धूस स्थित बुद्धा पार्क एवं स्टेडियम से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का जायजा लिया तथा सभी ए0आर0ओ0 व जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि पोलिंग पार्टियों के मतदान अधिकारी/पीठासीन अधिकारियों को समस्त सामग्री आदि उपलब्ध कराने के उपरान्त उनके साथ तैनात पुलिस बल को उनके निर्धारित वाहनों में सवार कर उनके मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के लिये रवाना होने वाले मतदान कर्मी, पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों से भी वार्ता की तथा निर्देश दिये कि प्राप्त मतदान सामग्री, ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट, मतदाता सूची, अमिट स्याही आदि सभी सामग्री का मिलान करने के उपरान्त ही अपनी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना होंगे। तदोपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहन की उपलब्धता के बारे में सहायक सम्भागीय परिवन अधिकारी से जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान में लगे किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को घबराने एवं भयभीत होने की आवश्यकता नही है। इसलिये सभी निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करायें, उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिये पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है तथा सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता के भेष में खुफिया पुलिस की तैनाती की गई है जो सम्भावित अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखेगें यदि कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र या मतदान केन्द्र के बाहर कोई खुराफात करने की कोशिस भी करता है तो तत्काल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होने सभी मतदान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि पार्टी रवानगी स्थल से लेकर मतदान केन्द्र व स्ट्रांग रूम (उदित नारायण इण्टर मीडिएट कालेज/डिग्री कालेज) में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट मशीन जमा करने तक किसी भी बाहरी व्यक्ति से संपर्क नही करेंगे तथा किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नही करेंगे तथा कोई भी पुलिस कर्मी अपने वाहन से न जाकर अपनी पोलिंग पार्टी के साथ अपने निर्धारित वाहन में ही मतदान बूथों के लिये जायेंगे।

इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो रही मतदान पार्टियों के संबन्ध में जानकारी ली । उन्होने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी निर्भय होकर निष्पक्षता के साथ मतदान करायें। किसी भी प्रकार के दबाब अथवा प्रलोभन मेें न आयें।

पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान प्रभारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक , सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट सहित चुनाव कार्य में लगे मतदान कर्मी, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY