मुख्यमंत्री ने कुशीनगर सहित देवरिया व महराजगंज का किया समीक्षा बैठक

Shareकुशीनगर। प्रदेश के मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कुशीनगर , देवरिया, महराजगंज के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने...

कुशीनगर। प्रदेश के मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कुशीनगर , देवरिया, महराजगंज के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण, संचारी रोग, स्कूल चलो अभियान को जन आन्दोलन बनाये जाने का आहान किया। उन्होने कहा कि थाना, तहसील, विकास खण्डों को संवेदनशील बना कर कार्य किया जाये तथा उद्योग बन्धु की बैठक भी नियमित रूप से आयोजित हो, उन्हाने कहा कि कुशीनगर को एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिये भी कार्य करे। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी गण जन प्रतिनिधियो को भी सुने तथा उनके पत्रो पर समुचित कार्यवाही भी करे तथा कार्यवाही से अवगत भी कराये, मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी महराजगंज को निर्देशित किया कि एस0डी0एम सदर की तहसील बदल दिया जाये। उन्होने जिलाधिकारी कुशीनगर को पड़रौना एवं तमकुहीराज के अधिशासी अभियन्ता विद्युत के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिये। इस दौरान सीएम ने कहा कि मुसहर बस्तियों में सभी को राशन कार्ड एवं अन्य सुविधाये अनिवार्य रूप से मिल,े उन्हाने यह भी निर्देश दिया कि भूख या बिमारी से किसी की मृत्यु होती है तो जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उसके जिम्मेदार होगे तथा उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। गौ संरक्षण के निर्माण की समीक्षा करते हुये उन्होने निर्देश दिया कि जो भी गौ संरक्षण केन्द्र बनने बाकी है उन्हे तत्काल पूर्ण कराये जाये तथा
उन्होने इस कार्य मेंजनसहभागिता भी बढाये जाने हेतु निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सड़कों पर जानवरो को खुला छोड़ने वालो को चिन्हित कर उन पर भारी जर्माना लगाया जाये। उन्होने कहा कि काजी हाउस गौ संरक्षण केन्द्र में पशुओं को रखने की व्यवस्था ठीक से हो तथा उनके चारे पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया।मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि पालिथीन एवं थर्मा कोल के खिलाफ निरन्तर कार्यवाही किया जाये तथा उसके दुष प्रभाव के बारे मे भी जागरूक किया जाये शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुये उन्होने निर्देश दिया की सभी शौचालयो की जियो ट्रेडिग 15 दिनों के अन्दर पुरा कराया जाये तथा लगातार बने हुये शोचालयों का निरीक्षण करते हुए उन पर इज्जत घर भी लिखवाया जाये, मुख्यमंन्त्री जी ने चेताया कि यदि जे0 ई0/ए0ई0एस0 से किसी की मौत होती है तो उसके लिये जिला प्रशासन के साथ डी0पी0आर0ओ0 भी जिम्मेदार होगे।

उन्होंने ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि 15 दिनों के अन्दर गोल्डन कार्ड का वितरण भी सुनिश्चित कर लिया जाये, उन्होने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं को सम्बन्धित तक पहुचे इसके लिऐ सभी लोग मिल कर टीम भावना से कार्य करे। मुख्य मंत्री जी ने रोस्टर के अनुसार विद्यतु आपुर्ति सुनिश्चित करने तथा सड़कों के निर्माण मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिये, उन्हाने कहा कि सड़क निर्माण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये जो सड़के बने वह 5 से 6 वर्ष तक बिना मरम्मत के चले तथा कार्यदायी संस्था द्वारा भी उसका रख रखाव किया जाये, उन्होने ई पास मशीन से राशन वितरण, गेहु क्रय में किसानो के समर्थन मुल्य का भुगतान, गन्ना किसानो के बकाया के भुगतान की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दियें।

मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया कि कोई भीबच्चा विद्यालयज ाने से विचित न रहे तथा समय से पुस्तक ड्रेय जुता मोजा आदि को वितरण सुनिश्चित हो उन्होने जन संरक्षण में निर्दश दिया कि गॉव के तालाबों जो भी कब्जा है उसे हटाये तथा लुप्त नदियों को जीवित करने का कार्य करे।

मुख्य म़ंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि वालिका विद्यालयो के पास सादे वर्दी मे महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जाये, एन्टी रोमियो स्क्वायड को और भी प्रभावी बनाया जाये उन्हाने नाबालिग बच्चियो के साथ होने वाली घटनाओं में प्रभावी कार्यवाही कर उन्हे फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियो को जल्द से जल्द सजा दिलायी जाये।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि फूट पेट्रोलिग तथा डायल 100 की नियमित करने का भी निदेश दिया उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा न दे। उन्होने कहा की एन्टी भू-माफिया टीम बनाकर सरकारी जमीनो से कब्जा हटवाये तथा अपराधों की साप्ताहिक व पाक्षिक तथा मासिक समीक्षा भी करे । उन्हाने कहा कि जेले का औचक निरीक्षण भी किया जाय।

समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्य मत्रीजी ने जिला आस्पताल का भी निरीक्षण कर मरीजो को मिल रही सुविधाओ की जानकारी जी तथा मरीजो के परिजनो को का हाल-चाल भी पुछा।

बैठक मे जनपद के प्रभारी मन्त्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिहं तीनो जनपदो के सांसद व विधायक गण, आयुक्त गोरखपुर, ए0डी0जी0 गोरखपुर, आई0जी0 गोरखपुर, तीनो जनपदो के जिलाधिकारी, तीनो जनपदो के पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

फरियादियों के उम्मीद पर फिरा पानी…. नही मिलने दिया गया मुख्यमंत्री से।

कुशीनगर में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था सहित प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कलेक्ट्रेट मे मण्डलीय समीक्षा बैठक ले रहे मुख्यमंत्री योगी को अपनी फरियाद सुनाने आये फरियादियों के उम्मीद पर कथित भाजपा नेता व खुद को योगी के सबसे खास कहने वाले हियुवा नेता ने पानी फेर दिया। आवास, शौचालय व पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए वर्षो से अधिकारियों के चौखट पर माथा टेक रहे ग्रामीण बडी उम्मीद लिए मुख्यमंत्री को अपनी पीडा सुनाने के लिए सुबह ही डीएम कार्यालय पहुच गए थे। भूखे -प्यासे सीएम से मिलने की जिद्द पर अडे भारी संख्या मे ग्रामीणों को देख अधिकारियों सहित नेताओं के पाव फूल गए थे।नतीजतन फरियादियों को मुख्यमंत्री तक किसी भी हालत मे न पहुचने देने की गरज से एक सोची-समझी रणनीति के तहत नेताजी ने उन जरूरतमंद पीडितो से प्रार्थना पत्र लेकर आश्वासन पोलियो ड्राप पिलाकर बैरंग वापस भेज दिया।
गौरतलब है कि रविवार को कलेक्ट्रेट मे आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक की जानकारी आम जनमानस को हुई तो अपनी समस्याओं को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों व दूर-दराज के ग्रामीण सुबह से ही जिला मुख्यालय पहुचने लगे। अवकाश के दिन आयोजित समीक्षा बैठक मे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी फरियाद सुनाने वाले ग्रामीणों की भीड देख सरकारी महकमे मे खलबली मच गई। पहले तो सरकारी तंत्र ने अपनी फरियाद लेकर आये ग्रामीणों को खदेडने का अपने स्तर से प्रयास किया किन्तु ग्रामीण जब टसमस नहीं हुए और कलेक्ट्रेट गेट के सामने मीडया को अपनी समस्या सुनाने लगे, तब सरकार मशीनरी की होश उड गए। उन्हें यह भय सताने लगा कि ग्रामीण अगर मुख्यमंत्री से मिलोगे तो उनकी पोल खुल जायेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। सूत्र बताते है कि एक रणनीति के तहत कथित भाजपा व खुद को मुख्यमंत्री योगी के सबसे खास कहने वाले हियुवा नेता अपने सहयोगियों के साथ वहा पहुचे और ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र लेकर यह कहकर बैरंग वापस भेज दिये कि आप सभी का प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री के पास पहुच जायेगा और पन्द्रह दिन के भीतर कार्रवाई हो जायेगी, आप लोगअपने घर जाइये। नेताजी ने यह भी कहा कि आप लोग हम पर भरोसा कीजिए और चुपचाप घर जाइये। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी फरियाद सुनाने की आस लिए ग्रामीण जब मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाये तो खुद को छला हुआ महसूस करते हुए मीडया के पास पहुचे। अमवाखास बरवापट्टी निवासी पचहत्तर वर्षीय मालती देवी के अलावा मुन्नी देवी, लालपरी देवी, रमावती देवी सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने बताया कि वह दो दशक से अधिक समय से बंधे पर गुजर-बसर कर रही है हर साल बाढ के चपेट मे आने से उनका सब कुछ तबाह हो जाता है। बावजूद इसके न तो उनको आवास मिला है और न ही शौचालय नसीब हुआ है। महिलाओ ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्हें पट्टा कर जमीन आवंटित किया गया किन्तु आज तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया। गांव के ही अंगद ने बताया कि आवास, शौचालय सहित पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए यहां ग्रामीण तहसील से लगायत जिलाधिकारी कार्यालय एवं मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ। अंगद ने कहा कि आज हम सभी  गाव के लोग सीएम योगी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाने आये थे लेकिन हम लोगों का प्रार्थना पत्र एक नेताजी ले लिए और यह कहकर हम लोगों को वापस भेज दिया कि आप सभी का शिकायत पत्र मुख्यमंत्री के पास पहुच जायेगा आप सभी अपने घर जाइये। महिलाओं ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि ” ऐ पारी कौनो कार्रवाई ना भइल त हमनी के मुख्यमंत्री कार्यालय पर अनशन कईल जाइ।”

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

RELATED BY