सम्पूर्ण समाधान दिवस में, इक्यानवे प्रार्थना पत्र में पन्द्रह का निस्तारण

Shareकुशीनगर। जनपद के सदर तहसील पड़रौना में जिलाधिकारी, डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों को मिलाकर...

कुशीनगर। जनपद के सदर तहसील पड़रौना में जिलाधिकारी, डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों को मिलाकर कुल 91वे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए , जिसमें 15 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण हुआ।और 76 प्रार्थना पत्र का निस्तारण नही हो पाया।
जिलाधिकारी ने फरियादियों कीे शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिये।

शासन की प्राथमिकताओं में जनसुनवाई एवं जनता की समस्याओं के एक ही स्थान पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष एक ही स्थान पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनते हैं, साथ ही समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी करते हैं, ताकि शिकायतकर्ता को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिसके चलते आज जनपद के तहसील पड़रौना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त जिला स्तरीय/ब्लाॅक स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में विभिन्न फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसे जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना। साथ ही उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश भी दिये।
समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग से कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 9 का निस्तारण हुआ और 23 अवशेष रह गए, पुलिस विभाग से 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और 15 के 15 अवशेष रह गए इसमें किसी का निस्तारण नहीं हुआ, विकास विभाग से 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हुआ , समाज कल्याण से दो प्रथा पत्र मिला जिसमें दोनों का निस्तारण का निस्तारण नहीं हुआ, शिक्षा विभाग से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला, स्वास्थ्य विभाग से दो प्रार्थना पत्र मिले जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हुआ , अन्य विभाग से 26 प्रार्थना पत्र मिला ,जिसमें छह का निस्तारण हुआ 20 अवशेष रह गए । सभी विभागों को मिलकर 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 15 का निस्तारण हुआ 76 अवशेष रह गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 हरिचरण सिंह, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी के साथ अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय/ब्लाॅक स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने की कार्यवाही
समाधान दिवस में शासन के मनसा के अनुसार जिले के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहना अनिवार्य है इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कुशीनगर , जिला विकलांग अधिकारी कुशीनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पडरौना, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कुशीनगर ,प्रभागीय वन अधिकारी कुशीनगर उपस्थित नहीं रहे । उपस्थित नहीं रहने के कारण जिलाधिकारी कुशीनगर ने सितंबर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY