गांव के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा निकाली गई, स्वच्छता जागरूकता भ्रमण रैली

Shareकुशीनगर पडरौना ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटिहनिया बुजुर्ग के गांव अहिरौली बुजुर्ग (दीक्षित) में स्वच्छता अभियान के तहत आज जागरूकता भ्रमण रैली निकाली गई। जिसमें ग्राम प्रधान सहित गांव...

कुशीनगर पडरौना ब्लाक के
अंतर्गत ग्राम पंचायत मटिहनिया बुजुर्ग के गांव अहिरौली बुजुर्ग (दीक्षित) में स्वच्छता अभियान के तहत आज जागरूकता भ्रमण रैली निकाली गई। जिसमें ग्राम प्रधान सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति और युवा तथा बच्चे शामिल थे। उक्त लोगों द्वारा पूरे गांव में नारे “शर्म करो भाई शर्म करो सड़क किनारे शौच करना बंद करो” के साथ गांव का भ्रमण किया गया ।लोगों को समझा कर जागरूक किया गया, ताकि सड़क किनारे गंदगी न फैलाएं।

बताते चलें कि जागरूकता भ्रमण रैली की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रधान सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि बाहर शौच के लिए न जाय शौचालय का प्रयोग करें घर का इज्जत बहू बेटियां होती है उसको बाहर न जाने दें घर में बने शौचालय का प्रयोग करें ताकि संक्रमण रोगों से बचाव हो सके। इसी क्रम में गांव के वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवी व्यक्ति तथा एडवोकेट अशोक दीक्षित ने कहा कि घर की बहू बेटियां बाहर शौच के लिये न जाए घर में बने शौचालय का प्रयोग करें बाहर रोड के किनारे गंदगी न फैलाएं और गांव को स्वच्छ और स्वस्थ रखें। जागरूकता भ्रमण रैली का संचालन कर रहे संदीप मिश्रा ने कहा कि गांव तथा सड़क साफ सुथरा रखें अपने अगल-बगल साफ सफाई का ध्यान दें और स्वयं करने का प्रयास करें ताकि गांव के बच्चों तथा किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का संक्रमण रोग से बचाव हो सके।

स्वच्छता जागरूकता भ्रमण रैली को सफल बनाने में गांव के गणमान्य व्यक्ति उमेश दीक्षित, रामसनेही यादव ,जितेंद्र शर्मा, आदित्य दीक्षित, छात्र नेता गौरव तिवारी, नवनीत तिवारी, राहुल दीक्षित, सतीश दीक्षित, गिरिजेश दीक्षित, रितेश गुप्ता, हृदयानंद चौहान,बुलेट चौहान, परशुराम चौहान, राजू गुप्ता ,सुनील गुप्ता, दिलीप शर्मा,कामेश्वरी दीक्षित, गोल्डन दीक्षित, चंद्र प्रताप उर्फ बबलू दीक्षित ,रघुनंदन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक /प्राचार्य ईश्वर चंद चौरसिया, योगेंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY