★ थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर का मामला ।
★ पति से नराज पत्नी मायके में रह रही थी ।
कुशीनगर। जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर मुसहर टोली में मायके में रह रही पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर पति ने उसकी हत्या कर दिया था। जिसके सम्बंध में पुलिस ने उक्त पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवा गांव निवासी सुरेन्द्र मुसहर की शादी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मुसहर टोली निवासी राजेंद्र की बेटी उषा के साथ हुई थी। पति से किसी बात को लेकर उषा अपने तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ करीब 10 दिन से मायके में रह रही थी। शनिवार को सुरेन्द्र पत्नी को बुलाने ससुराल आया था, उषा ससुराल जाने से मना कर दी। रात में सभी परिजन सोए हुए थे।जिसका लाभ उठाकर पत्नी से नाराज सुरेन्द्र ने रविवार को भोर में धारदार हथियार से उषा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर उक्त हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त सुरेन्द्र मुशहर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक कुल्हाडी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, रामप्यारे सिंह, आहुत कुमार यादव, लल्लन यादव शामिल रहे।
