घर-घर में विश्वास जगा दो नगर गॉव से कुष्ठ मिटा दों…..डी एम

Shareकुशीनगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर 2019 को महात्मा गॉधी जी की 150 वीं जयंती पर जनपद कुशीनगर से कुष्ठ मुक्त बनाने का संकल्प हम सभी...

कुशीनगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर 2019 को महात्मा गॉधी जी की 150 वीं जयंती पर जनपद कुशीनगर से कुष्ठ मुक्त बनाने का संकल्प हम सभी जनपदवासियों द्वारा लिया जाना है ताकि इस भयावह विमारी से बचने हेतु आमजन जागरूक हो सकें।जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाधिकारी डॉ0 अनील कुमार सिंह ने दी।
उन्होने बताया कि कुशीनगर को कुष्ठ रोग से मुक्त कराकर एवं सपना सच कर गॉधी जी को सच्ची श्रद्वांजलि देना यह प्रयास हमारा है। घर-घर में विश्वास जगा दो नगर गॉव से कुष्ठ मिटा दों, एवं कुष्ठ रोगी को मुख्यधारा में लाना है यह संकल्प हमारा है, तथा देख बदन पर सुन्न दाग, कुष्ठ की पहचान कीजिए, करिये शीध्र इलाज शुरू, ना देर कीजिए। लाज शर्म मर्यादा छोड़िये , शीध्र जॉच करा लीजिए एम0डी0टी0 दवा निशुल्क, सभी स्वास्थ्य केन्द्र से लीजिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग होने पर आपरेशन की सुविधा निःशुल्क है,तथा कुष्ठ रोग से दिव्यांग होने की दिशा में उपयुक्त रोगी को 2500 रूपये प्रति माह पेंशन दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी के द्वारा दी जाती है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY