राज्य सभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर मुकदमा दर्ज

Shareकुशीनगर जनपद के कसया थाना के अंतर्गत विधानसभा कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के पुत्र की तहरीर पर बीते दिनों पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद...

कुशीनगर जनपद के कसया थाना के अंतर्गत विधानसभा कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के पुत्र की तहरीर पर बीते दिनों पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

निवासी वार्ड नं0-21 बुद्ध नगरी नगर पालिका परिषद थाना कसया जनपद द्वारा तहरीर दी गई । तहरीर में उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर शाम को न्यूज चैनल पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बयान दिया कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मन्दिरों में बलात्कार कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने दिनांक 01.09.2019 को बयान दिया कि आरएएस और हिन्दू संगठनों के लोग आईएसआई से पैसा लेते हैं। मुसलमानों से ज्यादा आंतकवादी घटनाओं में हिन्दू लिप्त हैं। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केन्द्र बताया है। इससे सामाजिक व साम्प्रादायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। धर्म के आधार पर पूरे देश में घृणा व वैमनस्य फैलानें का काम सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना कसया की पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या – 556/19 धारा- 153A/295A/298/505(2) भादवि के तहत दिग्विजय सिंह पुत्र बालभद्र सिंह निवासी इन्दौर जनपद इन्दौर मध्यप्रदेश के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY