संवाददाता : भगवन्त यादव
कुशीनगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के ग्राम पंचायत सिधावे के टोला पठान पट्टी में दर्जनों सेना के जवान और अधिकारी हैं तथा इस गांव के नौजवानो में सिर्फ देश सेवा की जज्बा है इस गांव के युवाओं मे सेना मे जाने की चाहत है इस गांव के निवासी कैप्टन संजय सिंह, सूबेदार संतोष सिंह, नायब सूबेदार रामनारायण यादव, सूबेदार राम दरस यादव, हवलदार रामजतन, सूबेदार रमाकांत, सीआरपीएफ नायब सूबेदार तपनारायण, सीआरपीएफ हवलदार रजवंत यादव, बी एस एफ महेंद्र यादव, थल सेना हवलदार गुड्डू यादव, आदि सेना के जवान इसी गांव के है! लेफ्टिनेंट प्रमोद सिंह, लेफ्टिनेंट दिनेश सिंह, गांव के शोभा को बढ़ाते हुए देश की सेवा में लगे हुए हैं साथ ही दर्जनों युवकों द्वारा सेना में जाने की जज्बा को लेकर तैयारी किया जा रहा है इस गांव के नौजवान सेना में जाना ही पसंद करते हैं साथ ही
इस गांव के निवासी आनंद प्रकाश उपाध्याय आईएएस बनकर गांव की शोभा बढ़ा रहे हैं तथा देश की सेवा में लगे है साथ ही इस गांव का होनहार इंजीनियरिंग छात्र शैलेश कुमार यादव, आईआईटी गुवाहाटी से एमटेक कर रहा है जिसे वैज्ञानिक बनने का लक्ष्य है इस गांव मे शिक्षक इंजीनियर और सेना के जवान के साथ फिल्म इंडस्ट्रीज मुंबई में काम करने वाले भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के समधी दिलीप लाल यादव फाइट मास्टर के अलावा आधा दर्जन से अधिक फिल्म कलाकार है जो समाज और देश को नई दिशा दे रहे हैं यह गांव राजनीति में भी पीछे नहीं है इस गांव के निवासी भगवंत यादव ग्राम प्रधान तथा श्रीमती नेबुलवास देवी ग्राम प्रधान भी रह चुकी है तथा इसी गांव के गांव की आबादी 1000 है तथा मतदाताओं की संख्या 600 के लगभग है साक्षरता दर 70प्रतिशत है।
