ईएमटी पायलटों ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन

Shareकुशीनगर जीवन दायानी एंबुलेंस संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को 108 ,102 एंबुलेंस के ईएमटी पायलटों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया । प्रदेश...

कुशीनगर जीवन दायानी एंबुलेंस संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को 108 ,102 एंबुलेंस के ईएमटी पायलटों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया । प्रदेश व्यापी हडताल मे संघर्ष समिति के लोगों ने कुशीनगर के रविंद्रनगर स्थित अंबेडकर पार्क में दिनभर एंबुलेंस को खड़ा रखा। इस दौरान आन्दोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा।
अपने हक को लेकर हड़ताल पर रहे ईएमटी पायलटों ने मुख्यमंत्री को सौंपे गये ज्ञापन मे कहा है कि अनावश्यक रूप से निकाले गये कर्मचारियों को है तत्काल
प्रभाव से बहाल किया जाए, प्रशिक्षण के नाम पर ईएमटी पायलटों का शोषण व उनसे लिए जा रहे 25 से 50 हजार रुपये की डीडी बंद किया किया जाए। उन्होने पायलट प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए इस प्रोजेक्ट को तत्काल बन्द करने, कर्मचारियों को पूर्व के भाति निर्धारित वेतन व कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा देने की माँग की है। इसके अलावा श्रम कानून के अनुसार कर्मचारियों से निर्धारित 8 घंटे की अवधि से अधिक अतिरिक्त कार्य अवधि का ओवरटाइम भुगतान देने एवं वर्ष 2014 से कम्पनी नियमानुसार प्रतिवर्ष के हिसाब से दस फीसदी वेतन वृद्धि देने की माँग की गई है। ईएमटी पायलटों ने कंपनी द्वारा फर्जी एव गलत तरीके से केस किए जाने पर रोक लगाने हैं, कर्मचारियों का शोषण बन्द किये जाने बिना वजह दूर-दराज स्थानांतरण किये जाने पर रोक लगाने तथा हरियाणा व दिल्ली राज्य के तर्ज पर उ०प्र० के कर्मचारियों को भी एनएचएम के अधीन कर हमें सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप उपाध्यक्ष विपिन शुक्ला दिनेश कुलदीप रविंद्र अजय अनूप सुरेंद्र विनोद दिनेश पवन राजू आदि जनपद के कुल 102 ,108 के ईएमटी पायलट मौजूद रहे

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY