कुशीनगर शिर्डि साईधाम मुबंई से लौटने के बाद रामकोला नगर के निवासी साईभक्त संस्थान के संयोजक घनश्याम जायसवाल ने पत्रकार बार्ता मे शूक्रवार को अपने आवास पर बताया कि क्षेत्रीय लोगों को किसी भी बीमारी जैसे हृदय रोग, मस्तिष्क रोग,मांसिक रोग, न्यूरोलॉजी रोग, कार्डियो लाजी रोग, कुष्ठ रोगियों तथा कैंसर रोग हड्डी रोग फैक्चर होने सम्बन्धी बीमारियों का इलाज मुफ्त हो रहा है क्षेत्र के किसी भी साईं भक्त और जनता आम नागरिकों महिलाओं बच्चों अमीर गरीब व्यवसाई वर्ग को इलाज की जरूरत पड़े तो रामकोला स्थित साईं भक्त घनश्याम जायसवाल से संपर्क करने पर इलाज की पूरी व्यवस्था कराने का इंतजाम किया जाएगा इसके साथ ही शिर्डी साईं चिकित्सालय में मरीज और उनके साथ रहने वाले को निशुल्क भोजन प्रसाद भी दिया जाता है लोगों की सेवा मरीजों की सेवा साईं भगवान की सेवा है

जो साईं बाबा अपने जीवन काल में करते आए हैं उन्हीं के चरित्र चित्रण को साईं भक्त भी अपने जीवन में उतार रहे हैं इस कार्य से समाज परिवार और देश का सेवा होगा आगे उन्होंने बताया कि रामकोला नगर के युवक विक्की जायसवाल और शंकर तिवारी का पैर फैक्चर है जिसका इलाज साईं चिकित्सालय शिर्डी मुबंई में चल रहा है जो फैक्चर हुआ था जिसको साई चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा पिताम्बरे डा बिशाल पटेल डा अमित नाइकवाड डा गायकवाड की टीम ने उपचार मनोयोग से करते हुये स्वस्थ होने की कामना किये है आगे घनश्याम जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की सेवा करता रहूंगा पैसे के अभाव मे मरीजों के इलाज नहीं रुकेगें आगे बताते चले कि बिगत दिनों रामकोला से 300 साईभक्तो का जत्था मुबंई साईधाम गया था जो सकुशल वापस लौटने के बाद साई चमत्कार को अपने जीवन मे उतार रहे है रामकोला मे घनश्याम जायसवाल के आवास पर प्रति बृहस्पतिवार को सैकड़ों साईभक्तो का भजन कीर्तन सांयकाल मे होता है और सहभोज भी प्रसाद के रूप मे कराया जाता है तथा शाकाहारी वनशा मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा दी जाती है
