स्वच्छ भारत जन- आन्दोलन में, प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन में तेजी लाने की अपेक्षा की गयी है

Shareकुशीनगर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये गये उद्बोधन में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन करने का आवाहन किया गया है। भारत सरकार...

कुशीनगर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये गये उद्बोधन में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन करने का आवाहन किया गया है। भारत सरकार ने प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन को इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य विषय चयनित किया है। अभियान के अन्तर्गत स्वच्छ भारत जन- आन्दोलन एवं प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों तथा धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल्स, मंडी, इत्यादि में तेजी लाने की अपेक्षा की गयी है जिसकी जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी ने दीया है। अभियान का प्रथम चरण 11 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2019 को कार्यक्रम की तैयारी एवं जागरूकता सृजन तथा द्वितीय चरण में 02 अक्टूबर 2019 को श्रमदान वृहद स्तर पर और तृतीय चरण 03 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2019 तक प्लास्टिक कचरे की रीसाइकि्ंलग एवं इसका प्रभावी निस्तारणं किया जायेगा। समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्लास्टिक एकत्रीकरण केन्द्र का चिन्हीकरण करना तथा ग्राम पंचायत स्तर पर एकत्र प्लास्टिक अपशिष्ट को विकास खण्ड अथवा जनपद स्तर तक परिवहन करने की व्यवस्था करना। एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत को व्यक्तिगत रूप से उक्त जागरूकता अभियान चलाने एवं प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण करने मे अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना है। उक्त अभियान एक राष्ट्रीय अभियान होने की वजह से इसके अन्तर्गत संचालित गतिविधियों को उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मूल्यांकन एवं अनुश्रवण स्तर से होना है तथा उक्त अभियान के संबंध में निर्धारित अन्तराल पर प्रगति की नियमित समीक्षा भी किया जाना हैं।
उन्होने बताया कि प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन में जन समुदाय, ग्राम पंचायतो के प्रधान,महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभागिता की अभियान काल में समीक्षा के संदर्भ में एक आनलाइन एप्प डैश बोर्ड के साथ लिंक किया गया है। जिसके माध्यम से अभियान काल में जनपद कुशीनगर के अन्तर्गत विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं की बैठकों को ट्रैक किया जायेगा। एवं गूगल प्ले स्टोर ’’PLASTIC WASTE FREE CAMPAIGN-SHS2019’’ माध्यम से यह एप्प डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्प पर अपलोड किये जाने वाली सूचना का विवरण है, जैसे बैठक का दिनांक, कुल प्रतिभागियों की संख्या, प्रतिभाग करने वाली महिलाओं एवं बच्चों की संख्या, बैठक की फोटोग्राफ (जिआ-टेग करना), प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण एवं किये जाने के फोटोग्राफ करना है। अपलोड किये गये विवरण की सूचना राज्य स्वच्छता मिशन में भी नियमित रूप से प्रेषित किया जाना है। प्लास्टिक मुक्त समाज की स्थापना से सम्बन्धित सूचनाओं कों सन्देशों एवं फोटोग्राफ के आदान-प्रदान करने हेतु विकास खण्डवार एवं ग्राम पंचायतवार व्हाट्स एप्प ग्रुप बनाकर प्रतिदिन की गयी गतिविधियां को पोस्ट करना सुनिश्चित करे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY